Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भेजें जोनल अधिकारी  

मण्डला 23 अक्टूबर 2021

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम ने आगामी त्रि-स्तरीय पंचायती एवं आम निर्वाचन 2020-21 हेतु नियुक्त समस्त जोनल अधिकारियों को मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी 29 अक्टूबर तक संबंधित रिटर्निंग ऑफीसर को उपलब्ध कराते हुए एक प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी जोनल अधिकारी अपने जोन अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर भवन, पहुँचमार्ग, बिजली, पानी, रैंप आदि सुविधाओं की जानकारी प्रतिवेदन के रूप में प्रस्तुत करें। साथ ही मतदान केन्द्रों में अगर कोई संशोधन कराया जाना है तो तत्काल औचित्य सहित प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें।

Related posts

सिकोसी के ग्रामीणों ने ग्राम सीमा में लगाया गया नाका कोरोना की चैन को रोकने की पहल

Reva India News

31 जनवरी तक सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन स्थगित

Reva India News

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन 16 अगस्त को  

Reva India News

Leave a Comment