Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज आरडी कॉलेज में मेगा ऋण वितरण कैंप का आयोजन

मण्डला 24 अक्टूबर 2021

आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए भारत सरकार के निर्देशानुसार देश के समग्र आर्थिक विकास को बल देने के उद्देश्य से समस्त बैंकों की सभी शाखाओं में 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर 2021 तक क्रेडिट आउटरीच अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत् विकासखंड स्तर पर भी ऋण वितरण कैंप आयोजित किए जा रहे हैं एवं जिला स्तर पर 25 अक्टूबर दिन सोमवार को सुबह 10 बजे रानी दुर्गावती महाविद्यालय के मैदान में मेगा ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया गया है। यह अपने तरह का पहला ऋण वितरण कैंप होगा जिसमें भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी बैंक एक साथ एक मंच पर आकर देश के साथ-साथ जिले के आर्थिक विकास में ऋण वितरण द्वारा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जिसमें कृषकों एवं नए ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के ऋण की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

समस्त बैंकों के विभिन्न शाखाओं द्वारा इस क्रेडिट आउटरीच अभियान के दौरान जिले के लोगों के आर्थिक सहयोग हेतु पात्र हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन ऋण, ट्रैक्टर, हार्वेस्टर एवं स्प्रिंकलर के लिए ऋण, थ्रेसर ऋण, वेयर हाउस ऋण, कोल्ड स्टोर ऋण, फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए ऋण, एग्रिकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फ़ंड के तहत् ऋण, पीएमएफएमई के तहत ऋण, कृषक उत्पादक संगठन ऋण एवं अन्य कृषि उपकरण हेतु ऋण के साथ-साथ स्व-सहायता समूह ऋण, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ऋण, एएचआईडीएफ के तहत ऋण, ईसीएलजीएस ऋण, स्टैंडअप इंडिया के तहत ऋण, अन्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाई के लिए ऋण, आत्मनिर्भर भारत स्कीम के तहत ऋण, रिटेल ऋण, शिक्षा ऋण, गृह ऋण, वाहन ऋण एवं व्यक्तिगत ऋण की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। वित्तीय समावेशन की योजनाओं (प्रधानमंत्री जन-धन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, रूपे कार्ड का वितरण) से जिले के लोगों को आच्छादित किए जाने के साथ-साथ उन्हें डिजिटल भुगतान के तरीकों से अवगत कराया जाएगा।

Related posts

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर मंडला में सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन

Reva India News

परिवहन विभाग द्वारा शिविर में 47 छात्राओं के लर्निंग लायसेंस बनाए गए

Reva India News

नई पीढ़ी कौशल के क्षेत्र में आगे आएं – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया चुटका का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment