Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

28 से 30 अक्टूबर तक लोन लिकेंज संबंधित दस्तावेज जमा कराएं  

मण्डला 27 अक्टूबर 2021

सीएमओ नगरपालिका ने बताया कि नगरपालिका परिषद मण्डला क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना भागीदारी में किफायती आवास (ए.एच.पी.) घटक अंतर्गत 504 पंजीकृत हितग्राहियों जिनका ऋण प्रकरण स्वीकृत कराने हेतु 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 तक दोपहर 12 बजे से नगरपालिका टाऊन हॉल में शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर में पति, पत्नी, नामिनी का आधार कार्ड, वोटर आर्ड-डी कार्ड, पेन कार्ड, समग्र आई-डी, राशन कार्ड, बैंक पास-बुक, फोटो, बिजली बिल के साथ अनिवार्य रूप उपस्थित रहें। पंजाब नेशनल बैंक को नोडल नियुक्त किया गया है इसलिए सभी हितग्राही को पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाना अनिवार्य है। ताकि आपका ऋण प्रकरण शीघ्र स्वीकृत कराया जा सके। दस्तावेज के अभाव में बैंक द्वारा ऋण प्रकरण स्वीकृत किया जाना संभव नही होगा। साथ ही लोन लिकेंज हेतु संबंधित दस्तावेज निकाय में जमा करें। पूर्व शिविर में अत्यन्त कम हितग्राहियों द्वारा रूची ली गई है, लोन लिंकेज की कार्यवाही में हितग्राहियों के द्वारा विलम्ब करने पर प्रकरण निरस्त करने की कार्यवाही प्रस्तावित कर प्रतिक्षा सूची से हितग्राहियों का चयन किया जायेगा।

Related posts

युवा शक्ति समिति मुनू के द्वार मनाया गया कजलिया का त्योहार

Reva India News

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले से कामाख्या व मथुरा-वृंदावन की यात्रा जुलाई में

Reva India News

एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए अनुविभागवार नोडल अधिकारी नियुक्त

Reva India News

Leave a Comment