Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार मेले में 341 को ऑफर लेटर वितरण किया गया राज्यसभा सांसद सहित अतिथियों की उपस्थिति में रोजगार मेला संपन्न  

मण्डला 28 अक्टूबर 2021

जिला प्रशासन मण्डला के निर्देशानुसार, रोजगार कार्यालय मण्डला द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिये नगरपालिका परिसर के टाऊन हॉल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के कुल 531 युवाओं ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया। जिसमें कुल 13 निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार लेते हुए 341 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया।

कैम्पस ड्राइव आयोजन में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं रोजगार के इच्छुक व्यक्तियों को संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सासंद श्रीमती संपतिया उईके एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया गया एवं मौके पर 27 बेरोजगारों को ऑफर लेटर प्रदान किये गये मुख्य अतिथि द्वारा अपने उदबोदन में कहा कि शासन की मंशानुरूप बेरोजगार युवाओं को रोजगार की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास एक अभिनव पहल है।

रोजगार मेले में नरगपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, जिला रोजगार अधिकारी एल.एस. सैयाम, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला श्री वास्कले, प्राचार्य आईटीआई मण्डला आर.एस. बरकड़े, नीलेश दुबे, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन मण्डला डी.के. साहू, वर्षा गायकवाड़, प्रशांति निखारे, अरविंद गुप्ता, जिला रोजगार कार्यालय मण्डला एवं ओ.पी. साहू एवं पॉलिटेक्निक महाविद्यालय एच.एल. पटेल को मेले को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्राम सर्रा पिपरिया में वृक्षारोपण का अवलोकन किया पौधों की देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी स्व सहायता समूहों को सौंपने के निर्देश दिए

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 12 अप्रैल 2023

Reva India News

गांव की पढ़ी-लिखी महिलाओं को मिला ध्वजारोहण का अवसर

Reva India News

Leave a Comment