Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी* *गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल की सेवा का हुआ सागर मे सम्मान*

धर्म रक्षा संगठन सागर एवं गौ रक्षा कमांडो फोर्स मध्य प्रदेश द्वारा सागर (भोपाल) में शुक्रवार को गोपाष्टमी के पावन पर्व पर सभी जिलों के गौ सेवकों का किया गया स्वागत गौ सेवा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर अखिलेशा नंद गिरि महाराज गौ संवर्धन बोर्ड कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश एवं गौ रक्षा कमांडो फोर्स के संरक्षक कपिल मलैया कुलदीप सिंह राठौर एवं गौ रक्षा कमांडो फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष सूरज सोनी की गरिमामय उपस्थिति में यह सम्मान गौ सेवकों को दिया गया इसी कड़ी में *माहिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन मंडला के प्रदेश अध्यक्ष गो पुत्र दिलीप चंद्रोल (गौ रक्षा कमांडो फोर्स- प्रदेश उपाध्यक्ष)* को सर्वप्रथम पंक्ति में बिठालते हुए सबसे पहले सम्मान किया गया

सम्मान तत्पश्चात दयोदय गौशाला जाकर गौ माता की पूजा अर्चना की गई एवं गाय माता की इलाज हेतु गौ रक्षा कमांडो फोर्स की पहल पर लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाला पशु अस्पताल का भूमि पूजन हुआ मंडला से माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन से प्रदेश सह सचिव नितेश पटेल एवं प्रदेश युवा मोर्चा संगठन मंत्री सचिन गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे

अखिलेशा नंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में अगले साल आने वाली गोपाष्टमी को पूरे मध्यप्रदेश में बहुत ही बड़े स्तर पर कार्यक्रम करने एवं गाय माता के लिए नस्ल सुधार पर आपने पुरजोर जोर लगाया एवं गौशाला की जगह घर-घर गाय का नारा दिया

 

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 6 जनवरी 2024

Reva India News

जिले में अब तक 300.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

एसडीएम ने पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान एवं गौशाला का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment