Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ने लिया मुख्यमंत्री के मंडला एवं रामनगर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा  

मण्डला 20 नवम्बर 2021

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने 22 नवम्बर को रामनगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने ध्वजस्थल, सभास्थल तथा मंचीय व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्‍होंने कार्यक्रम स्थल की विभिन्न विभागों के स्टॉल व्यवस्था, प्रदर्शनी, भूमिपूजन, बैठक व्यवस्था, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। श्री कुलस्ते ने पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत से कार्यक्रम के लिए जरूरी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।

 

मुख्यमंत्री किला परिसर में करेंगे भूमिपूजन

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 22 नवम्बर को मंडला जिले प्रवास पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत् श्री चौहान 22 नवम्बर को मंडला मुख्यालय पहुंचकर राजा शंकरशाह और रघुनाथ शाह की जन्मस्थली पर प्रतिमा स्थापना का भूमिपूजन करेंगे तथा इसके पश्चात् हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंडला से रामनगर पहुंचकर जनजाति गौरव सप्ताह के समापन समारोह में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते, राज्यसभा सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारियों के साथ किला परिसर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित दायित्वों के बारे में आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

निवास में आयोजित रोजगार मेले में 70 को मिला नियुक्ति पत्र 23 सितंबर को नैनपुर में रोजगार मेला का आयोजन  

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ एनएसएस शिविर का समापन

Reva India News

Leave a Comment