Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दीपावली के मद्देनजर पटाखा भंडारण गोदामों का निरीक्षण अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश

मंडला, 27 अक्टूबर 2026

दीपावली पर्व के मद्देनजर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला श्री शैलेंद्र चौधरी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला श्री पीयूष मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से स्थायी पटाखा अनुज्ञप्तिधारियों के भंडारण गोदामों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुज्ञप्तिधारियों को निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप पटाखों का भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, भंडारण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस दौरान तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

नगरीय क्षेत्रों में स्थित खरतनाक एवं जीर्ण-क्षीर्ण भवन को हटाने की कार्रवाई में सख्ती करें आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास ने जारी किये निर्देश

Reva India News

शिशु गृह संचालन के लिए इच्छुक संस्था से आवेदन आमंत्रित

Reva India News

ग्राम बरवही में रात्रि चौपाल का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment