Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 लाख पोस्ट कार्ड अभियान 1 से

मण्डला 24 नवम्बर 2021

अधीक्षक डाकघर ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत डाक विभाग एवं स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 75 लाख पोस्ट कार्ड अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम चरण की शुरूआत 1 दिसंबर 2021 से होगी जिसका समापन 20 दिसंबर 2021 को किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों के साथ-साथ सभी राज्य शिक्षा बोर्डों से संबद्ध स्कूलों सहित सीबीएसई से संबद्ध स्कूल के कक्षा 4 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि पोस्ट कार्ड लेखन के लिए उपयोग की जाने वाली भाषा अंग्रेजी, हिंदी और संविधान की सभी अधिसूचित भाषाए होगी। प्रतिस्पर्धियों को दो विषयों में से किसी एक पर “स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायक’ और ’2047 में मेरे सपनों का भारत’ पोस्ट कार्ड लिखकर प्रधानमंत्री को संबोधित कर उनको भेजना होगा। समस्त स्कूल प्राधिकारी अभियान (1 दिसबर 2021 से 20 दिसंबर 2021) के दौरान किसी भी दिन अपने-अपने स्कूलों में पोस्ट कार्ड लेखन अभियान आयोजित करेंगे और सभी प्रविष्टियों की जांच करने के बाद सर्वाेत्तम विचारों वाले अधिकतम 10 पोस्ट काडौं की संक्षिप्त सूची तैयार करेंगे। इन सर्वश्रेष्ठ 10 पोस्ट कार्डों को स्कैन करके मायजीओवी पोर्टल पर सबंधित स्कूल द्वारा अपलोड किया जाएगा।

राज्य के अंतर्गत आने वाला स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग पोर्टल पर 10 प्रविष्टियों को शार्टलिस्ट करेगा तथा सीबीएसई और स्टेट बोर्ड की संयुक्त सूची से 75 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों के अंतिम चयन के लिये सीबीएसई को अग्रेषित करेगा। इन 75 चयनित प्रविष्टयों को जनवरी, 2022 के तीसरे या चौथे सप्ताह अखिल भारतीय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिये सीबीएसई द्वारा डाक विभाग को प्रेषित किया जायेगा। अधीक्षक डाकघर मंडला संभाग राहुल कुमार तिवारी द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिये मंडला व डिंडोरी जिले के कक्षा 4 से कक्षा 12वीं तक के समस्त विद्यार्थियों एवं केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों के साथ-साथ सभी राज्य शिक्षा बोर्डों से संबद्ध स्कूलों सहित सीबीएसई से संबद्ध स्कूल के नोडल अधिकारियों से पोस्टकार्ड अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 5 मई 2022

Reva India News

कलेक्टर ने की जल अभिषेक अभियान सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा

Reva India News

अखिल भारतीय मानव संगठन ने की मकर संक्रांति पर विशेष ट्रेन चलाने की मांग

Reva India News

Leave a Comment