Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रबी एवं खरीफ फसलों तथा सब्जियों के लिए ऋणमान स्वीकृत तकनीकि समूह की बैठक संपन्न

मण्डला 26 नवम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में तकनीकि समूह की बैठक संपन्न हुई जिसमें रबी एवं खरीफ फसलों के लिए नगद एवं वस्तु के रूप में ऋणमान, ऋण वितरण तथा ऋण अदायगी तिथियों का निर्धारण किया गया। बैठक में उप संचालक कृषक कल्याण तथा कृषि विकास से प्रति हेक्टेयर लागत् एवं उत्पादकता की जानकारी प्राप्त की जाकर लागत एवं भुगतान क्षमता का आंकलन किया गया जिसके आधार पर वर्ष 2022-23 के लिए फसलों के ऋणमान का निर्धारण किया गया। बैठक में उप संचालक कृषि एसएस मरावी, सहायक रजिस्ट्रार सहकारिता राजेश उईके सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में खरीफ फसलों के अंतर्गत सिंचित धान के लिए 38 हजार तथा असिंचित धान के लिए 32 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर ऋणमान स्वीकृत किया गया। मक्का के लिए 24 हजार, कोदो कुटकी के लिए 19 हजार 500, मूंग एवं उड़द के लिए 26 हजार, अरहर के लिए 28 हजार 500, सोयाबीन के लिए 35 हजार, तिल के लिए 19 हजार, रामतिल के लिए 14 हजार 500 तथा सन के लिए 16 हजार 500 रूपए प्रति हेक्टेयर ऋणमान स्वीकृत किया गया है। रबी फसलों के अंतर्गत सिंचित गेहूं के लिए 34 हजार 500, असिंचित गेहूं के लिए 26 हजार, चना के लिए 31 हजार 500, मटर के लिए 24 हजार 500, अलसी के लिए 16 हजार, मसूर के लिए 22 हजार, राई एवं सरसों के लिए 16 हजार, सूर्यमुखी के लिए 14 हजार 500 तथा गन्ना के लिए 75 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर ऋणमान स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार सब्जियों में आलू के लिए 58 हजार, टमाटर के लिए 57 हजार, प्याज के लिए 54 हजार, मिर्च के लिए 35 हजार, भिंडी के लिए 28 हजार, कद्दू के लिए 27 हजार, बेंगन के लिए 32 हजार, तरबूज के लिए 29 हजार, घुईंया के लिए 29 हजार, गाजर के लिए 35 हजार, फूलगोभी के लिए 60 हजार, अदरक के लिए 1 लाख 25 हजार, मूली के लिए 35 हजार तथा लहसुन के लिए 72 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर ऋणमान स्वीकृत किया गया है।

Related posts

आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर उन्हें तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाएं कम्यूनिकेशन टीम की बैठक संपन्न

Reva India News

तीन दिवस में अप्रैल माह की टीएल के प्रकरणों का निराकरण करें- कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न  

Reva India News

खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 वाहन पर कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment