Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गुणवत्तापूर्ण खरीदी करें, किसानों का करें जल्द भुगतान – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने लिया उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं का जायजा  

मण्डला 8 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बुधवार को बड़ी खैरी, लेम्स मंडला तथा सेमरखापा के उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों से अब तक किए गए उपार्जन की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। श्रीमती सिंह ने केन्द्र प्रभारियों से प्रतिदिन किसानों को भेजे जाने वाले एसएमएस तथा अब तक किए गए उपार्जन की आंकड़ेवार जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एआरसीएस श्री उईके, श्री त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

गुणवत्तापूर्ण खरीदी करें

 

कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान धान की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने प्रभारियों से फसल की नमी का मापन कराया। साथ ही तौल-काँटों की जांच करते हुए उपार्जित फसल का नाप भी करवाया। उन्होंने कहा कि धान का रख-रखाव उचित रूप से करें। इसी प्रकार किसानों को समयपूर्व उपार्जन के बारे में सूचना भी दें। श्रीमती सिंह ने कहा कि फसल की उपार्जन के पश्चात् रेडी-टू-ट्रांसपोर्ट की कार्यवाही भी यथाशीघ्र सुनिश्चित करें। उन्होंने अब तक किए गए रेडी-टू-ट्रांसपोर्ट की स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल के उपार्जन का भुगतान भी जल्द करें।

 

बारदानों की रखें अतिरिक्त व्यवस्था, केन्द्र प्रभारी को नोटिस

 

कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों से केन्द्र में वर्तमान में उपलब्ध बारदानों की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में बारदानों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित रखें। आगामी एक सप्ताह के आंकलन के अनुसार अतिरिक्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता उपार्जन केन्द्र में रखें। कलेक्टर ने फसल की साफ-सफाई एवं गुणवत्ता के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने बड़ी खैरी उपार्जन केन्द्र के केन्द्र प्रभारी द्वारा उपार्जन केन्द्र में बनाई गई व्यवस्था से असंतुष्टि जाहिर करते हुए उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेयर को निर्देश दिए कि खरीदी गई फसल की उसी दिन पोर्टल पर एंट्री भी सुनिश्चित करें।

 

कोविड प्रोटोकॉल का रखें विशेष ध्यान

 

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों में कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में मॉस्क का उपयोग तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्र में आने वाले किसानों को कोरोना से बचाव के दिशा-निर्देश, कोविड टीकाकरण तथा विशेष रूप से द्वितीय डोज का टीका लगाने के लिए प्रेरित करें।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत निःशुल्क स्कूटी प्रदान की

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत विशेष ग्रामसभा ग्राम पंचायत नैझर में आयोजित

Reva India News

ग्राम छिछारी में प्रशासन आपके द्वारा शिविर संपन्न

Reva India News

Leave a Comment