Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राहत से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की बारिश से हुए नुकसान तथा जलभराव की समीक्षा

मंडला 5 जुलाई 2024

बारिश से हुए नुकसान तथा जलभराव की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि राहत से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें। नुकसान का आंकलन कराते हुए समय पर संबंधितों को पात्रतानुसार सहायता प्रदान करें। कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बारिश से पुल-पुलियों तथा सड़कों में हुई टूट-फूट में तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही करें। पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था बनाएं। सड़कों के गड्ढ़ों को भरें। बाढ़ अथवा पुल-पुलियों के क्षतिग्रस्त होने पर यदि मार्ग परिवर्तित किया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल आमजन तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। चिन्हित किए गए राहत केन्द्रों में स्वच्छ पेयजल, खाद्यान्न सामग्री, फस्टेड बॉक्स सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता रखें। बिजली की आपूर्ति निर्बाध जारी रखें, यदि किसी कारण से आपूर्ति बाधित होती है तो तत्काल सुधार कराएं। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीएचई, जनपद सीईओ तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को जल स्त्रोतों की साफ-सफाई तथा क्लोरीनेशन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी के स्त्रोतों को साफ रखें अन्यथा की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि सीईओ जनपद तथा सीएमओ नगरपालिका सफाई व्यवस्था को पुख्ता बनाएं। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त भवनों में स्कूल तथा आंगनवाड़ियों का संचालन न करें।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचारमण्डला 3 नवम्बर 2021

Reva India News

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने फूलवती का सपना किया साकार

Reva India News

पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी में अभिभावक जागरूकता सत्र आयोजित

Reva India News

Leave a Comment