Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय स्टेडिंग की बैठक संपन्न

मण्डला 11 दिसम्बर 2021

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीमती सिंह ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 की समस्त प्रक्रिया के संबंध में बिन्दुवार एवं विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आदर्श आचरण संहिता, नाम-निर्देशन, मतदान प्रक्रिया, जिले के मतदाताओं की जानकारी, संवेदनशील तथा अति संवेदनशील केन्द्रों, सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने ओलिन ऐप के माध्यम से नाम-निर्देशन पत्र भरने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने मतगणना, रेंडमाईजेशन, ईव्हीएम उपलब्धता के बारे में भी चर्चा की। जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एएसपी श्री कंवर, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा स्टेडिंग कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता प्रदर्शनी एवं जिला जेल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Reva India News

जबलपुर दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध क्रय दरों में वृद्धि

Reva India News

जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक 3 जनवरी को होगी

Reva India News

Leave a Comment