Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एन.आई.सी. इलेवन ने एफ.एस.सी. क्रिकेट अकडेमी को 5 विकेटों से दी शिकस्त लकी कप जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

मंडला – रविवार को फाइन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में लकी कप जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्नल ओमेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य, शैलेश दुबे की अध्यक्षता और अमरदीप परिवार के विशिस्ट आतिथ्य में हुआ।
प्रतियोगिता का पहला मैच एन.आई.सी. इलेवन मंडला और एफ.एस.सी. क्रिकेट अकडेमी के बीच खेला गया। इस मैच मे टॉस जीतकर एफ.एस.सी. क्रिकेट अकडेमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एफ.एस.सी. क्रिकेट अकडेमी ने 19.4 ओवर मे सभी विकेट खोकर 118 रन बनाये। एफ.एस.सी. क्रिकेट अकडेमी की ओर से अभिषेक मरावी ने 35 रन, कप्तान हरीश ने 27 रन, अखिल ने 15 रन और रोहन वीरानी ने नाबाद 15 रनो की पारी खेली। एन.आई.सी. इलेवन की ओर से गेंदबाजी में दीपक, चंद्रभान, और शुभम ने 2-2 विकेट व नंदू , श्याम और विशाल ने 1-1 सफलता अर्जित की। 119 रनो के विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी एन.आई.सी. इलेवन की टीम ने आसानी से इस लक्ष्य को 14 ओवर में ही पूरा कर लिया। एन.आई.सी. इलेवन की ओर से बल्लेबाजी में कृष्णकांत यादव ने 28 रन, विशाल ने नाबाद 21 रन और दीपेश ने नाबाद 17  रनो की पारी खेली। एफ.एस.सी. क्रिकेट अकडेमी की ओर से गेंदबाजी में अमन चीचम ने 3 विकेट और कप्तान हरीश कप्तान ने 1 सफलता अर्जित की। इस प्रकार एन.आई.सी. इलेवन ने इस मुकाबले को आसानी से 5 विकेटों से जीत लिया।  इस मुकाबले के मैंन ऑफ़ द मैच एन.आई.सी. इलेवन के शुभम उइके रहे। प्रतियोगिता के प्रायोजक अमरदीप परिवार से अभिनव जैन व राजकुमार जैन के द्वारा मैंन आफ द मैच का पुरुष्कार प्रदान किया गया। इस मुकाबले के निर्णायक अनुराग पांडेय और अंचल केवट एवं स्कोरर सत्यम बर्मन रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को रिंकू राय इलेवन और आर.डी.वी.वी. कॉलेज के बीच सुबह 11:00 बजे से खेला जायेगा।

Related posts

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया

Reva India News

कलेक्टर ने बेस प्लान्टर विधि से मक्का बुआई का अवलोकन किया

Reva India News

पढ़ाई को तपस्या के रूप में स्वीकार करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने किया प्रोजेक्ट ज्ञानार्जन की कक्षाओं के लिये चयनित विद्यार्थी तथा पालकों से संवाद  

Reva India News

Leave a Comment