Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तीसरे दिन नामांकन की स्थिति रही निरंक  

मण्डला 15 दिसम्बर 2021

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए 13 दिसम्बर दिन सोमवार से नाम-निर्देशन प्रक्रिया का प्रारंभ हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत पद तथा प्रथम एवं द्वितीय चरण में शामिल विकासखण्डों के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हुई। परिसर में उम्मीदवारों के लिए ओलिन के माध्यम से ऑनलाईन नॉमिनेशन की व्यवस्था भी की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी प्रकार मंडला जनपद सहित सभी जनपदों में भी 13 दिसम्बर से नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जनपद परिसर में संबंधित अधिकारियों द्वारा इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। 14 दिसम्बर को नाम-निर्देशन की प्रक्रिया के दूसरे दिन मंडला जनपद से पंच पद के लिए तीन महिलाओं ने नामांकन भरा गया था। 15 दिसम्बर को नाम-निर्देशन की स्थिति निरंक रही है। प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2021 है।

 

अब तक जि.पं. सदस्य पद के लिए नामांकन निरंक

 

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम-निर्देशन पत्र नहीं भरा। 15 दिसम्बर को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नाम-निर्देशन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों की संख्या निरंक रही। इसी प्रकार जनपद सदस्य, सरपंच तथा पंच पद के लिए भी किसी भी उम्मीदवार ने नाम-निर्देशन पत्र नहीं भरा। अब तक केवल तीन महिला प्रत्याशियों ने पंच पद के लिए नाम-निर्देशन पत्र भरा है।

Related posts

जबलपुर में जल जीवन मिशन की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना से प्रदेश के जनजातीय गाँवों में हो रहा विकास योजना में 7 हजार 307 गाँव चुने गए, यहाँ 5 साल तक चलेंगे विकासमूलक काम धार जिले में 689 गाँवों में जारी हैं 1 हजार 634 निर्माण कार्य

Reva India News

Leave a Comment