Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जीवन मेे श्रीयंत्र का स्थान है सर्वोपरि – नीलू महाराज .अन्नपूर्णा महोत्सव का हुआ समापन  

मण्डला। रविवार को वरदान आश्रम अंजनिया में अन्नपूर्णा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री लक्ष्मी नारायण अर्चन यज्ञ एवं श्री यंत्र का पूजन-पाठ कर अभिषेक किया गया। यहॉ  24  दिनों से चल रहे अन्नपूर्णा व्रत का समापन श्रीयंत्र अर्चन, लक्ष्मी नारायण अर्चन एवं भण्डारा के साथ सम्पन्न कराया गया। वरदान आश्रम में दूर-दराज से भी श्रृद्धालुजन आये हुये थे अन्नपूर्णा महोत्सव कृष्ण पंचमी से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तक चलता है जिसका समापन रविवार को किया भण्डारा एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया। कथा वाचक धर्मागुरू यज्ञाचार्य पं. नीलू महाराज ने अन्नपूर्णा महोत्सव एवं श्री यंत्र के महत्व को लेकर श्रृद्धालु को बताया कि चमत्कारी साधनाओं में श्रीयंत्र का स्थान सर्वोपरि है तथा मंत्र और तंत्र इसके साधक तत्व माने गए हैं। श्रीयंत्र सब सिद्धियों का द्वार है तथा लक्ष्मी का आवास है जिसमें अपने-अपने स्थान, दिशा, मंडल, कोण आदि के अधिपति व्यवस्थित रूप से आवाहित होकर विराजमान रहते हैं। मध्य में उच्च सिंहासन पर प्रधान देवता प्राण प्रतिष्ठित होकर पूजा प्राप्त करते हैं। श्रीयंत्र के दर्शन मात्र से साधक मनोरथ को पा लेता है। शास्त्रकारों ने इस बात पर बल दिया है कि जिस प्रकार शरीर और आत्मा में कोई भेद नहीं होता है उसी प्रकार श्रीयंत्र और लक्ष्मी में कोई भेद नहीं होता है। भारतीय तंत्र विधा का आधार अध्यात्म है। इस विधा की प्राचीनता ऋग्वेद से पहचानी जा सकती है। वैदिक जीवन चर्या में पूजन, यज्ञ तथा तंत्र में साधना का अपना विशेष स्थान था। भौतिक जीवन में खुशहाली लाने के निमित्त श्रीयंत्र का निर्माण हुआ। वहीं नीलू महाराज ने अन्नपूर्णा महोत्सव के बारे में बताया कि यह है व्रत का महत्व  पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार काशी नगरी में अकाल पड़ा था। तब जगत जननी माता पार्वती ने इस संकट से नगरी को उबारने के लिए श्री अन्नपूर्णा के रूप में काशी नरेश भगवान विश्वनाथ को भिक्षा दी थी। इस माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी से यह व्रत महोत्सव प्रारंभ होता है। जिनका समापन अगहन माह की पूर्णिमा को होता है। इस अवसर पर अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

Related posts

जिला पंचायत में आयोजित हुआ वृद्धजन सम्मान समारोह

Reva India News

मोतीनाला में अवैध शराब का जखीरा बरामद

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment