Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता 25 को  

 

मण्डला 11 जनवरी 2022

अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय मंडला, कन्या मंडला, निवास, बिछिया, नैनपुर, बम्हनी बंजर, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मंडला, शासकीय औद्योगिक प्रशि.सं. मंडला, बिछिया, निवास एवं नैनपुर को निर्देशित किया है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार  प्रतियोगिता आयोजित करें। जारी निर्देशों के तहत 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2022 के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में ’मतदान की अनिवार्यता’ विषय पर अधिकतम 2000 शब्दों की निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 13 जनवरी 2022 को होगा। उसकी हस्ताक्षरित प्रति बंद लिफाफे में 14 जनवरी 2022 को नोडल अधिकारी, प्राचार्य, रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल ने कहा कि पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2022 का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2022 को राज्य व जिला स्तर पर आयोजित किया जायेगा। प्रदेश के सभी जिलों में महाविद्यालयीन स्तर के विद्यार्थियों की एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में निबंध का विषय – ’मतदान की अनिवार्यता’ अनुमानित अधिकतम शब्द संख्या 2000 रहेगी। उक्त प्रतियोगिता दो चरण में होगी, प्रथम चरण में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की जिला स्तर पर एवं द्वितीय चरण में जिले द्वारा चयनित प्रविष्टियों में से राज्य स्तर पर। जिला स्तर पर चयन समिति का गठन कलेक्टर द्वारा एवं राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा। जिला स्तर पर महाविद्यालयीन छात्रों द्वारा निबंध लिखकर उसकी हस्ताक्षरित प्रति बन्द लिफाफे में अपने जिले के कलेक्टर कार्यालय में 15 जनवरी तक जमा करना होगा। जिले स्तर पर प्राप्त सभी प्रविष्टियों में से तीन प्रविष्टियों का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रम में जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जायेगा एवं चयनित छात्रों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक जिले में प्रथम स्थान पर चयनित प्रविष्टि को कलेक्टर द्वारा 20 जनवरी तक कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल को उपलब्ध कराया जायेगा। इस प्रकार सभी जिलों में प्रथम स्तर पर आई प्रविष्टियों में से राज्य स्तरीय समिति द्वारा 3 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रम में चयनित किया जायेगा तथा उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि का पुरस्कार दिया जायेगा।

Related posts

रबी उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 5 मार्च

Reva India News

आप सभी के लिए जरूरी सूचना

Reva India News

देश की सांस्कृतिक समृद्धि का महत्वपूर्ण स्त्रोत है बहुरंगी कलाएं : राज्यपाल श्री पटेल

Reva India News

Leave a Comment