Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना की हुई समीक्षा

मण्डला 13 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना से संबंधित विभागों की वीसी के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने उद्यम क्रांति योजना के तहत आवेदन लेने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने कहा कि योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। साथ ही मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना के तहत जिले को मिले लक्ष्य की अनिवार्यतः प्राप्ति करें। बैठक में जीएमडीसी श्री वास्कले, एलडीएम अमित केसरी, डीपीएम एनआरएलएम तथा संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि पशुपालन, मत्स्य तथा कृषि विभाग किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि तीनों विभागों को मिले किसान क्रेडिट कार्ड के लक्ष्य के संबंध में अधिकतम उपलब्धि दर्ज कराएं। श्रीमती सिंह ने तीनों ही विभागों से पूर्ण हुए प्रकरण लंबित प्रकरण के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने सभी नगरीय निकायों में संचालित शहरी पथ विक्रेता योजना की निकायवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पथ विक्रेता योजना में दिए गए लक्ष्य की 26 जनवरी तक लगभग 90 प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने डीपीएम एनआरएलएम को ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत लक्ष्य को आगामी दो दिनों में प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक स्तरीय एनआरएलएम के अधिकारी आगामी दो दिनों में लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करते हुए इस आशय का सर्टिफिकेट प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर ने एसएसजी क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा करते हुए इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने 80 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले ब्लॉक मैनेजर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Related posts

जिला सहकारी संघ एवं नाबार्ड मण्डला के संयुक्त तत्वावधान में किया गया कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान की जानकारी होना चाहिए- मंत्री श्रीमती उईके सरकार किसानों को हर संभव सहायता देने के लिए तत्पर- सांसद श्री कुलस्ते कोदो-कुटकी की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार द्वारा खरीदी की जाएगी आरडी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित हुई कृषक संगोष्ठी जिलेभर से आए किसानों को दी गई जैविक एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी

Reva India News

भाजपा किसान मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा की जिला बैठक संपन्न, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

Reva India News

Leave a Comment