Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व प्रकरणों के लक्ष्य को 15 जनवरी तक प्राप्त करें अधिकारी – हर्षिका सिंह राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

मण्डला 13 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों के सभी लक्ष्यों को 15 जनवरी तक अनिवार्यतः पूरा करेंगे। श्रीमती सिह ने सभी एसडीएम से उनके द्वारा निराकृत किए गए प्रकरणों की अनुविभागवार जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों से नामांतरण के कार्य के लिए दिए गए लक्ष्य एवं वर्तमान दिवस तक प्राप्त की गई उपलब्धि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निराकरण के साथ-साथ अपलोड करने की कार्यवाही प्राथमिकता से पूरा करेंगे। बैठक में सभी राजस्व अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भू-अधिकार योजना के तहत अधिक से अधिक प्रकरणों को दर्ज करें। श्रीमती सिंह ने तहसीलवार प्रगति की समीक्षा करते हुए घुघरी, मोहगांव, मंडला तथा नारायणगंज को भू-अधिकार योजना में विशेष प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन राजस्व वसूली का कार्य जारी रखें। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन, 300 दिवस से अधिक के लंबित प्रकरण तथा समाधान के प्रकरणों का नियमित रुप से निराकरण सुनिश्चित करें। इसी प्रकार अतिक्रमण के प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण दर्ज करें। कलेक्टर ने बैठक में निर्देशित किया कि सभी राजस्व अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में असामयिक बारिश के दौरान हुई फसल क्षति का गहन परीक्षण करें। उन्होंने कहा कि फसल नुकसान के संबंध में दिए जाने वाले मुआवजा की कार्यवाही आगामी 48 घंटे में पूरा करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने नियमित रूप से रोको-टोको अभियान के तहत समझाइश एवं चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि दुकान एवं में प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होने पर दुकानों को तत्काल सील करें।

Related posts

15 अगस्त को प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण, कार्यक्रम जारी

Reva India News

बम्हनी नगर में जनगणना कार्य अंतिम चरण में

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री सिंह का मंडला आगमन आज

Reva India News

Leave a Comment