Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 16 नए कोरोना पॉजीटिव

मण्डला 20 जनवरी 2022

19 जनवरी की शाम 3 बजे से 20 जनवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 16 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भुआ बिछिया 1 महिला, ग्राम मानेगांव बिछिया में 1 पुरूष, बिछिया में 3 महिला एवं 1 पुरूष, ग्राम मवाला में 1 महिला, ग्राम धरमपुरी में 1 महिला, ग्राम बरखेंडा में 1 पुरूष, वार्ड नं. 13 नैनपुर में 2 पुरूष, ग्राम दादा धनीराम वार्ड महारापुर में 1 महिला, स्वामी सीताराम वार्ड मण्डला में 1 पुरूष,  लाल बहादुर शास्त्री वार्ड मण्डला में 1 महिला, बस स्टेण्ड मण्डला में 2 पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

अवैध शराब निर्माण एवं तश्करी के विरूद्ध कार्यवाही

Reva India News

*मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई — डीजल चोर गैंग के 03 सदस्य गिरफ्तार

Reva India News

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गतिविधियाँ

Reva India News

Leave a Comment