Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड संक्रमण से बचाव हेतु एडवायजरी

मण्डला 20 जनवरी 2022

कलेक्टर  हर्षिका सिंह ने जिले के जनसमुदाय से अपील की है कि कोविड 19 महामारी का खतरा जिले में बढ़ रहा है शासन-प्रशासन का सहयोग करें। धार्मिक आयोजन, शादियों, समाजिक कार्यक्रम में न जाएं, भीड़-भाड से दूर रहें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बार-बार साबुन से हाथ धोयंे, मॉस्क लगायें तथा कोविड-19 का टीका के दोनों डोज जरूर लगवायें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जिलेवासियों के लिए एडवायजरी जारी की हैं कि संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आते हैं या सर्दी, खॉसी, बुखार, के लक्षण दिखाई देते है तो कोरोना की जॉच जरूर करायें। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। 10 जनवरी से 60 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण का बूस्टर डोस लगाया जा रहा है, बूस्टर टीका लगवायें। इसी प्रकार स्कूल कॉलेज में 15-18 वर्ष के किशोर बच्चों को टीका लगाया जा रहा है, अपने बच्चों को टीका जरूर लगवायें तथा कोरोना से सुरक्षा पायें। अपने एवं अपने परिवार के सुरक्षा का दायित्व स्वंय की जिम्मदारी हैं।

Related posts

कलेक्टर ने पढ़ाई हेतु अरसी अंजुम को सहायता राशि प्रदान की  

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक 17 फरवरी को

Reva India News

संभाग समन्वयक ने ली अंकुर अभियान अंतर्गत बैठक

Reva India News

Leave a Comment