Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मछली पालन से जुड़े सभी लोग लें क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ

मण्डला 30 जनवरी 2022

सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मछली पालन से जुड़े सभी लोगों के लिए मछली पालन विभाग के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही है। इस योजना का लाभ मछली पालन की गतिविधि से जुड़े सभी प्रकार के लोगों को मिलेगा। स्वयं के तालाब में मछली पाल रहे कृषक, मछली बेचने वाले, नदियों से या अन्य जगह से मछली पकड़ने वाले, शासकीय तालाबों के पट्टा धारक मछली समिति, समूह, व्यक्ति, फेरी लगाकर बेचने वाले व्यक्ति आदि को भी लाभ मिलेगा।

मछली पालन की गतिविधि से जुड़े सभी व्यक्ति मछली पालन विभाग के किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हितग्राही कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग जिला मण्डला में हर बुधवार केम्प में उपस्थित होकर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Related posts

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो डंपर जब्त

Reva India News

पॉस्को अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण पॉस्को अधिनियम पर भोपाल में आयोजित हुई क्षेत्रीय कार्यशाला मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग का आयोजन

Reva India News

खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा मण्डला में उपकरण वितरण कार्यक्रम 23 मार्च को

Reva India News

Leave a Comment