Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हाईस्कूल तथा हायरसेकंडरी परीक्षा केन्द्रों में आकस्मिक निरीक्षण के लिए आदेश जारी  

मंडला 3 फरवरी 2022

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड परीक्षा 2022 17 फरवरी 2022 से जिले के 90 विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में प्रारम्भ हो रही है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने शासन एवं मण्डल की मंशा के अनुरूप बोर्ड परीक्षाओं में नकल की दुष्प्रवृत्ति को रोकने के लिये अधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों में आकस्मिक निरीक्षण करने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशानुसार निरीक्षणकर्ता अधिकारी अपने विभागीय कार्यों के साथ-साथ परीक्षा केन्द्रों का निर्देशानुसार प्रत्येक परीक्षा दिवस को निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध करायेंगे। निरीक्षण के दौरान पायी गई अनियमितताओं के सम्बंध में केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षणकर्ताओं के विरूद्ध प्रकरण तैयार कर प्रस्तुत किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाये कि केन्द्राध्यक्षों के द्वारा परीक्षा समाप्ति के उपरान्त उत्तर पुस्तिकायें सम्बंधित संकलन केन्द्र पुलिस थाना व चौकी में नियमानुसार जमा की जा रही है।

कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला को क्षेत्र के अंतर्गत समस्त परीक्षा केन्द्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए नियुक्त किया है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया सुलेखा सुदेश उईके, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व निवास शिवाली सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर प्रियंका वर्मा, तहसीलदार मंडला देवीप्रसाद चक्रवर्ती, तहसीलदार नारायणगंज अनिल कुमार जैन, तहसीलदार बिछिया कमल कुमार सिंगसार, प्रभारी तहसीलदार निवास राकेश कुमार खम्परिया, प्रभारी तहसीलदार नैनपुर शांतिलाल विश्नोई, नायब तहसीलदार मोहगांव निशा नापित, नायब तहसीलदार अंजनिया शीतल चंद्रवंशी, नायब तहसीलदार मवई पुष्पेन्द्र पंद्रे, नायब तहसीलदार घुघरी हरिओम ठाकुर, नायब तहसीलदार बीजाडांडी सुन्नू सिंह ठाकुर को उनके क्षेत्र के अंतर्गत समस्त परीक्षा केन्द्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए नियुक्त किया गया है।

 

Related posts

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

8-9 मई को डाकघर आधार सेवा का विशेष अभियान, 7 मई को मिलेगा टोकन

Reva India News

जीवन रक्षा पुरूस्कार 2021 के लिए आवेदन 9 अगस्त तक

Reva India News

Leave a Comment