Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज होगा 8310 वृक्षों का रोपण

मंडला 9 फरवरी 2022

जिला प्रशासन द्वारा नर्मदा जयंती को नर्मदा उत्सव एवं नर्मदा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। 10 फरवरी को जिले में नर्मदा तट, स्कूल परिसर, नगरपालिका, नगर पंचायत क्षेत्र, उद्यानिकी आदि स्थानों में कुल 8310 वृक्षों का रोपण किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नगरपालिका मंडला में 1000 पौधे, नगर पंचायत बम्हनी में 500, नगरपालिका नैनपुर में 1000 पौधे, नगर पंचायत बिछिया में 500, नगर पंचायत निवास में 500 पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही जिले के हाईस्कूलों में 2440 तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 2370 पौधे लगाए जाएंगे।

Related posts

समानता और संघर्ष का संदेश लेकर मनाई गई अंबेडकर जयंती

Reva India News

किसान संतुलित पोषक तत्वों का उपयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त करें किसान कल्याण तथा कृषि विभाग ने किसानों को दी सलाह

Reva India News

नर्मदा जंयती’ के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर शासकीय योजनाओं के विशेष क्रियान्वन के संबंध में निर्देश

Reva India News

Leave a Comment