Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मवई जनपद के नेवसा में आयोजित हुआ शिकायत निवारण शिविर 111 में से 27 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण

मंडला 10 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बैगा सहित अन्य जनजातियों को उनकी पात्रतानुसार हितलाभ देने के लिए जनपद स्तर में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मवई क्षेत्र में जनपद स्तरीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत नेवासा में किया गया। इस शिविर में पंचायत, महिला बाल विकास, शिक्षा, खाद्य, राजस्व, विद्युत, पीएचई, वन विभाग, बैंक, आरईएस, पीएमजीएसवाई, प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विषयों से संबंधित लगभग 111 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों में से 27 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया। नेवसा में आयोजित शिविर में बिछिया विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीईओ जनपद मवई आरपी नामदेव, जनपद स्तर के सभी विभागीय अधिकारी तथा लगभग 600 से अधिक ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 28 फरवरी 2023

Reva India News

Reva India News

नैनपुर परियोजना के आंगनवाड़ी केन्द्र में पोषण माह अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

Leave a Comment