Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषय की विशेष कक्षाएँ लगाएँ – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का लिया जायजा

मंडला 11 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बिछिया क्षेत्र के माधोपुर स्कूल पहुंचकर 10वी एवं 12वी कक्षा के विद्यार्थियों से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए आगामी दिनों में आयोजित होने वाले बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने प्राचार्यों को निर्देशित किया कि कक्षा दसवी के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषय की विशेष कक्षाएं आयोजित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक विद्यार्थियों के विषय से संबंधित शंका-समाधान के लिए कक्षाएं आयोजित करें। इसी प्रकार शाम को पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए भी अलग से कक्षाएं आयोजित करें। कलेक्टर ने कक्षा दसवी के बच्चों से गणित के सवाल पूछे। उन्होंने गणित के शिक्षक को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की गणित की कठिनाई को समझें एवं उसका सतत निराकरण सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, एपीसी मुकेश पांडे सहित संबंधित उपस्थित थे।

 

परीक्षा परिणाम बेहतर करने रणनीति बनाएं

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम विगत वर्ष की तुलना में बेहतर हो। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर परीक्षा परिणाम को विषयवार बेहतर करने के लिए रणनीति बनाएं। श्रीमती सिंह ने बारहवी कक्षा के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उनके पाठ्यक्रम एवं बोर्ड परीक्षाओं की उनकी तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित करें तथा योजना बनाते हुए बारहवी जैसे महत्वपूर्ण पड़ाव में अच्छे अंक प्राप्त करें। कलेक्टर ने प्राचार्य से स्कूल में प्रेक्टिकल कक्षाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Related posts

हरिशंकर नामदेव बने भारतीय जनता पार्टी मण्डला के नगर मंडल सोशल मीडिया प्रभारी

Reva India News

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की जनसुनवाई, आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश 80 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं के आवेदन

Reva India News

पेन्षनर्स एसोसिएषन जिला शाखा मण्डला

Reva India News

Leave a Comment