Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ईश्वरपुर कबीर निर्गुण पुराण मानव निर्माण प्रवचन का आज समापन*

मंडला/

मंडला नैनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित ईश्वरपुर कबीरमंच में कबीर निर्गुण ज्ञान सागर का समापन 13 फरवरी को हो रहा है। 6 फरवरी से चल रहा यह ज्ञान सागर 13 फरवरी को विशाल भंडारा प्रसाद के साथ संपन्न होगा।

आयोजक परिवार से भीम दास पड़वार के अनुसार इस‌ कबीर निर्गुण ज्ञान सागर में कबीर पंथियों के अलावा सभी पंथानुयायियों के लोग कबीर साहब के संगीतमय वाणी वचनों का लाभ लेने दूर दूर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पंथानुयायी और आयोजन संयोजक परिवार से बब्बू दास मोंगरे ने बताया है,कि इस तरह के आयोजन वर्ष में एक बार सामूहिक सहयोग से होता आ रहा है।जबकि इसी स्थान पर हर महीने के चौदस पूर्णिमा को आरती पूजा और भंडारा भी रखा जाता है।

*शांति सद्भावना मंच मंडला के अनुसार समाज में शांति लाने के लिए ही हैं कबीर साहब के वाणी वचन*

भारतीय सामाजिक संस्थान के द्वारा संयोजित शांति सद्भावना मंच जोन मंडला कोर्डीनेटर पी.डी.खैरवार ने कहा है,कि समाज के समग्र विकास के लिए स्थाई रूप से शांति सद्भावना कायम रखना कबीर साहब के वाणी यचनों के मुख्य उद्देश्य हैं। इस तरह के प्रयास को निरंतर जारी रखने सभी की भागीदारी बढ़-चढ़कर होनी चाहिए। ऐसे महान उद्देश्य की पूर्ति के लिए पिछली छः पीढ़ियों से ऐसे महान कार्य में संपूर्ण जीवन देकर सद्ज्ञान मार्ग दिखाने संकल्प रत बांधवगढ़ से पहुंचे कबीरपंथी विद्वान कमलदास साहब के अनुसार इस तरह के आयोजनों से कबीर साहब के द्वारा विश्व कल्याण भाव से कहे अकाट्य वाणी वचनों को जन जन तक फैलाने सभी को कोशिश करनी होगी। जिससे इस समय दुनिया में जोर-शोर से चल रहे साम्प्रदायिक दुर्भावनाएं भी खत्म होंगी।ऐसे अकाट्य वाणी वचनों को गृहण कर एक आदमी अच्छा से अच्छा मानव बनकर

एक अच्छा परिवार और एक-एक सदाचारी परिवार को मिलाकर आदर्श और सद्भावना पूर्ण वातावरण से सुंदर राष्ट्र का निर्माण करता है और ऐसे ही लगातार प्रयास से अलग-अलग जाति,धर्म,सम्प्रदाय,रंग,बोली,भाषा को मानने वाले लोग शांति सद्भावना के साथ जीवन यापन करने वाला‌ एक आदर्श संसार का निर्माण होता है।

शिक्षक कबीर पंथी और आयोजक परिवार के प्रमुख बी.डी.बघेल शिक्षक ने बताया है,कि इस आठ दिवसीय आयोजन में क्षेत्र के सभी जाति,धर्म और मान्यताओं के लोगों का सहयोग बढ़-चढ़कर मिलते आ रहा है।

*समाज उत्थान के लिए संघर्ष कर रही समिति ने की अपील*

समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए लगातार संघर्ष रत समिति के नैनपुर विकासखंड अध्यक्ष चौधरी दास बैरागी,जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र धार्या, उपाध्यक्ष जे.डी.पिटनिया,अजय बैरागी,कैलाश संत,सोना दास मानिकपुरी, तुलसीराम पड़वार सहित सभी कबीरपंथियों ने इंसानियत प्रेमियों से अपील भी की है,कि ़ इस ज्ञान यज्ञ स्थल ईश्वरपु कबीर चौक पहुंचकर कबीर साहब के वाणी वचनों को गृहण कर सदाचारी जीवन निर्माण करें।

भवदीय

पी.डी.खैरवार

Related posts

2 कोरोना मरीज स्वस्थ

Reva India News

बच्चों को अध्ययन सामग्री देकर और केक काटकर युवा कांग्रेस ने मनाया राहुल गाँधी का जन्मदिन

Reva India News

21 फरवरी तक क्रय किए जा सकेंगे कम्पोजिट दुकानों के एकल समूहों के नवीनीकरण हेतु आवेदन

Reva India News

Leave a Comment