Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बांटी गई राशि

कृषि उपज मंडी ,मण्डला में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत देश में फसल क्षति की सबसे बड़ी सहायता राशि का वितरण कार्यक्रम अन्तर्गत खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 के 49 लाख दावो का कृषकों को भुगतान जिसमें मध्यप्रदेश के किसानों के लिए 7600 करोड़ तथा मण्डला जिले के किसानों के लिए 5.08 करोड़ रुपयों सिंगल क्लिक के माध्यम से किये गये।

कार्यक्रम में माननीय मण्डला विधायक देवसिंह सैयाम जी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष पं• शैलेश मिश्रा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री उमेश शुक्ला,उप संचालक कृषि,गणमान्य नागरिकों,किसानों की उपस्थिति रही ।

पं.शैलेश मिश्रा जी ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी की सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा जागरुक होकर सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

Related posts

मंत्री श्रीमती उइके ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, किसानों से किया सीधा संवाद

Reva India News

*मददगार पुलिस वाला….*        

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जुलाई 2023

Reva India News

Leave a Comment