Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 19 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 18 फरवरी 2022

17 फरवरी की शाम 3 बजे से 18 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 19 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिछिया निवासी 13 वर्षीय बालिका, बहेरा निवासी 30 वर्षीय महिला, औरई निवासी 40 वर्षीय महिला, बम्हनी बंजर निवासी 5 वर्षीय बालिका, भपसा निवासी 34 वर्षीय महिला, कंडरा निवासी 45 वर्षीय महिला, मुंगवानी निवासी 35 वर्षीय महिला, गिठार निवासी 24 वर्षीय महिला, मंुगवानी निवासी 45 वर्षीय महिला एवं 18 वर्षीय बालक, झुरगी निवासी 22 वर्षीय महिला, पातादेई निवासी 49 वर्षीय पुरूष, सक्वाह निवासी 55 वर्षीय महिला, बड़ी खैरी मंडला निवासी 24 वर्षीय पुरूष, औघटखपरी निवासी 6 वर्षीय बालक, शंकरगंज निवासी 30 वर्षीय महिला, रमतिला निवासी 35 वर्षीय पुरूष, महाराजपुर निवासी 11 वर्षीय बालक, औढ़ारी निवासी 65 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 मई 2023

Reva India News

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ने लगाया जाम सोपे ज्ञापन देखें पूरा वीडियो

Reva India News

बकाया संपत्तिकर एवं जलकर पर छूट अधिभार प्राप्त करें

Reva India News

Leave a Comment