Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 14 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 19 फरवरी 2022

18 फरवरी की शाम 3 बजे से 19 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 14 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रेंगाझोरी निवासी 16 वर्षीय बालिका, घोंटा निवासी 30 वर्षीय महिला, मक्के निवासी 29 वर्षीय पुरूष, ग्वारा निवासी 29 वर्षीय पुरूष, बीजाटोला निवासी 28 वर्षीय पुरूष, चंदगांव निवासी 43 वर्षीय पुरूष, बंजारी निवासी 23 वर्षीय पुरूष, कोको निवासी 70 वर्षीय पुरूष, भावल निवासी 56 वर्षीय पुरूष, कटंगी निवासी 35 वर्षीय महिला, वनग्राम सुभरिया निवासी 21 वर्षीय महिला, जिला चिकित्सालय केम्पस मंडला निवासी 20 वर्षीय महिला, पड़रिया निवासी 50 वर्षीय महिला तथा सुरंगदेवरी निवासी 60 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत कार्यशाला एवं जागरूकता अभियान सम्पन्न

Reva India News

15 अगस्त को वितरित किए जाएंगे प्रशंसा पत्र

Reva India News

जिले में अब तक 331 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment