Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत विकासखण्डवार आज लगेंगे शिविर

मण्डला 22 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार “BAIGA” डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले में निवासरत बैगा परिवारों एवं व्यक्तियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। जनपद स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर प्रत्येक पात्र बैगा परिवार एवं व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को विकासखण्ड मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत किन्द्री में, विकासखण्ड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत कापा में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत तबलपानी में, विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवसा में, विकासखण्ड बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमेरखेड़ा में, विकासखण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़फामाल में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहका में, विकासखण्ड नैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुगदरा में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरीमाल में विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा।

Related posts

Ahead of Baaghi 3, deconstructing Shraddha Kapoor’s career graph

Admin

16 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का सत्र, अधिकारियों को समय पर उत्तर तैयार करने के निर्देश

Reva India News

सांसद श्री फग्गनसिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment