Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कर्मचारियों के लिए अल्पकालिक लेखा प्रशिक्षण

मण्डला 24 फरवरी 2022

शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में 21 फरवरी से 23 मार्च तक संभाग के समस्त शासकीय कार्यालय के कर्मचारियों के लिए अल्पकालिक लेखा प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 21 फरवरी से 23 फरवरी तक पेंशन, 24 फरवरी से 2 मार्च तक अंकेक्षण, 3 मार्च से 9 मार्च तक भंडार प्रबंधन तथा 10 मार्च से 23 मार्च तक कैशियर एवं अकाउंटेंट संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह प्रशिक्षण सशुल्क है जिसमें पूर्व में प्रशिक्षित कर्मचारी भी भाग ले सकते हैं। प्राचार्य शासकीय लेखा शाला जबलपुर ने सभी कार्यालय प्रमुखों से प्रशिक्षण के लिए कर्मचारियों के नाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया है।

Related posts

जैव विविधता पुरस्कार के आवेदन 30 जून तक आमंत्रित

Reva India News

कारीकोन तिराहा महाराजपुर में संचालित अवैध क्लिनिक सीलबंद

Reva India News

मंडला के पहलवानों ने राज्य स्तर पर लहराया परचम, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Reva India News

Leave a Comment