Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फसल क्षति का आंकलन कर मुआवजे की कार्यवाही करें – हर्षिका सिंह राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में निर्देश

मण्डला 25 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सीएम हेल्पलाईन, नामांकन, सीमांकन, वसूली, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, भू-अधिकार योजना, रबी पंजीयन, स्वामित्व योजना, आबादी सर्वेक्षण एवं अन्य विषयों से संबंधित समीक्षा की। श्रीमती सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में असामायिक बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान एवं अन्य जनहानि का तत्काल भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी नुकसान का आंकलन करते हुए संबंधितों को जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान करें। बैठक में एडीएम मीना मसराम सहित सभी एसडीएम एवं अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रतिदिन शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने एडीएम को सीएम हेल्पलाईन में लम्बित राजस्व प्रकरण के निराकरण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम किसान प्रकरणों की समीक्षा करते हुए वेरीफिकेशन पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने बटवारे के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मार्च के अंत तक कम से कम 85 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने की बात कही। इसी प्रकार नामांतरण एवं सीमांकन के प्रकरणों की भी तहसीलवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कम प्रगति दिखाने वाले मंडला एवं मवई के राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने बैठक में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने रबी पंजीयन पर चर्चा करते हुए पंजीयन का सत्यापन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए ड्रोन सर्वे कार्य की तहसीलवार जानकारी ली। उन्होंने राजस्व वसूली की आंकड़ेवार समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली के दिए गए लक्ष्य को अनिवार्यतः पूरा करें। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में आयुष्मान पंजीयन के लिए कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए।

Related posts

तत्काल श्रवण यंत्र मिलने से गौरी शंकर ने प्रसन्नता व्यक्त की जनसुनवाई में मिला तत्काल लाभ

Reva India News

महिष्मति घाट के पंचचौंकी महाआरती में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

Reva India News

मत्स्याखेट 16 जून से 15 अगस्त तक प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment