Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय स्वरोजगार मेला आयोजित मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम से किया सजीव संवाद  

मण्डला 25 फरवरी 2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय दिवस स्वरोजगार एवं रोजगार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने शहडोल से सभी जिलों में हुए अपने सजीव संबोधन में कहा कि 25 फरवरी को रोजगार दिवस के माध्यम से प्रदेश के 5 लाख से अधिक लोगों को स्व-रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। श्री चौहान ने कहा कि 29 मार्च को फिर रोजगार दिवस आयोजित कर लाखों लोगों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। देशभर में सड़कों का जाल, पानी का प्रबंध और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुए हैं। जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन नगरपालिका के टाऊनहॉल में किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रत्येक माह जिले तथा ब्लॉक स्तर पर भी रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे तथा इच्छुक बेरोजगारों को रोजगार एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने कहा कि जिला स्तरीय स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की रोजगारपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं का इच्छुक व्यक्ति अवश्य लाभ लें। उन्होंने कहा कि सभी बैंक इच्छुक व्यक्तियों को रोजगार स्थापित करने सकारात्मक सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न योजनाओं संचालित की जा रही है। उन्होने कहा कि स्वरोजगार एवं रोजगार का व्यापक प्रचार- प्रसार भी करने की आवश्यकता है। श्रीमती शुक्ला ने जिला स्तरीय स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस के अवसर पर लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जीएमडीआईसी श्री वास्कले ने शासन की विभिन्न योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

 

मंच से हुआ हितलाभ वितरण

 

जिला स्तरीय स्वरोजगार एवं रोजगार दिवस के अवसर पर टाउनहॉल मंडला में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने मंच से 107 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया। उपस्थित अतिथियों ने लाभार्थियों से आत्मीय चर्चा करते हुए उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार प्राप्ति के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का प्रारंभ परंपरागत सरस्वती पूजन एवं कन्यापूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, जीएमडीआईसी श्री वास्कले, एलडीएम श्री केशरी, हितग्राही एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

*लगातार वर्षा के चलते मंडला के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, एवं सतत निगरानी जारी*

Reva India News

बलराम जयंती पर मुख्यमंत्री आएंगे मंडला मंत्री श्रीमती उइके ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Reva India News

छात्रों को ऑर्गनिक फॉमिंग के बारे में दी गई जानकारी

Reva India News

Leave a Comment