Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान अंतर्गत स्कूलों में क्षय विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं जिला स्तर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

मण्डला 11 मार्च 2022

जिला क्षय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत ’पूर्ण संकल्प, संयुक्त प्रयास’ के तहत् जिला स्तर पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का क्षय रोग विषय पर प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण आयोजित किया गया। उपस्थित सी.एच.ओ. को विस्तारपूर्वक क्षय रोग एवं निक्षय सॉफ्टवेयर के संबंध में बताया गया साथ ही उन्हे हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर संभावित टीबी मरीजों को नजदीकी डीएमसी पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया। गतिविधियों के संचालन में ब्लॉक स्तर पर स्कूलों में क्षय विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र, छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं टीबी की बीमारी के संबंध में निबंध लिखा। उपस्थित शिक्षकों एवं स्टॉफ को क्षय रोग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

जिला स्तर पर उपस्थित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों को जिला कार्यक्रम श्री कीर्ति सिंह कुश्वाह, हेड क्वार्टर एसटीएस श्री मुकुल तुमराम ने आवश्यक प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक स्तर पर जो गतिविधि की गई उसमें टीबी यूनिट से समस्त एसटीएस, एसटीएलएस, टीबीएचव्ही एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।

Related posts

सर्प के काटने पर झाड़फूंक में न रहें, तुरंत अस्पताल ले जाएँ  

Reva India News

रोड निर्माण एवं मेंटेनेंस संबंधी समीक्षा बैठक 3 मई को

Reva India News

किसी ने खींचा रथ तो किसी लगाई झाडू भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब जगह-जगह हुआ स्वागत

Reva India News

Leave a Comment