Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दो दिवसीय परिक्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

मण्डला 14 मार्च 2022

कान्हा टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र मोतीनाला बफर के मंगली वनग्राम में दो दिवसीय परिक्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता इको विकास समिति बांदरवाड़ी एवं उप विजेता इको विकास समिति पनारीखेड़ा की टीम रही। इसी प्रकार वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता इको विकास समिति बैला एवं उप विजेता इको विकास समिति बांदरवाड़ी की टीम रही। महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता इको विकास समिति बैला एवं उपविजेता इको विकास समिति मालूमझोला की टीम रही। विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। साथ ही वालीबॉल एवं कबड्डी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को बेस्ट प्लेयर की ट्रॉफी दी गई। विजेता टीम 15 मार्च 2022 को  खटिया परिक्षेत्र में आयोजित इंटर-रेंज वालीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता में मोतीनाला परिक्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगी। समापन कार्यक्रम में परिक्षेत्र अधिकारी फेन अभ्यारण्य, परिक्षेत्र अधिकारी गढ़ी बफर, परिक्षेत्र अधिकारी मोतीनाला बफर एवं मोतीनाला परिक्षेत्र की समस्त इको विकास समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

Related posts

शांति समिति की बैठक आज

Reva India News

22 आयुष्मान आरोग्य केन्द्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रवार शिविर लगेंगे

Reva India News

अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम सम्पन्न वरिष्ठ अधिवक्ताओं का किया गया सम्मान,

Reva India News

Leave a Comment