Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध शराब निर्माण एवं तश्करी के विरूद्ध कार्यवाही

मण्डला 23 मार्च 2022

जिला आबकारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मदिरा के अवैध विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी सीमा धुर्वे कश्यप स्वयं आबकारी बल के साथ कार्यवाही करते हुए मण्डला, महाराजपुर एवं नैनपुर शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत ग्राम घुघरा, चटुआमार, कटरा, बिंझिया, बकौरी, मनेरी एवं मोचा क्षेत्रों में अवैध मदिरा विक्रय किये जाने वाले अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 167 लीटर हाथ से निर्मित महुआ शराब, 50 पाव देशी मदिरा प्लेन, 16 पाव विदेशी मदिरा एवं 13 बोतल बीयर के बरामद किये गए। इस अपराध में संलिप्त 17 व्यक्तियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

26 जनवरी से हेलमेट नहीं पहनने वालों पर होगी सख्त चालानी कार्रवाई मंडला पुलिस का विशेष अभियान

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 12 सितम्बर 2023

Reva India News

जनहित की मांगों को लेकर मेट संघ ने सोपे ज्ञापन जनपद सीईओ ने दिखाई हरी झंडी

Reva India News

Leave a Comment