Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज होंगी स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियाँ प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक बैटन रिले, 9 बजे ली जाएगी स्वच्छता शपथ

मण्डला 25 मार्च 2022

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को ध्यान में रखते हुए 26 मार्च को स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जानकारी के अनुसार जिले के सभी नगरीय निकायों में 26 मार्च को प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक वार्ड में साफ-सफाई के कार्य संपादित किए जाएंगे। प्रातः 7:30 बजे से 8:30 बजे तक वार्ड पार्षदों के सहयोग से बैटन रिले आयोजित की जाएगी। प्रातः 8:55 बजे सभी वार्डों में सायरन होगा ताकि वार्ड पार्षद के सहयोग से सभी नागरिक अपने घरों से बाहर निकल कर शपथ ले सकें। प्रातः 9 बजे स्वच्छता शपथ ग्रहण किया जाएगा। बैटन रैली का समापन खेल मैदान पर प्रातः 9:30 से होगा। प्रातः 10 बजे स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं एकत्रित होकर मानव श्रृंखला से स्वच्छ मंडला 2022 लिखेंगे। दोपहर 2 से 4 बजे तक नगरीय क्षेत्रों के सभी जीव्हीपी पॉइंट्स को समाप्त कर सफाई करते हुए उन क्षेत्रों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर निगरानी की जाएगी तथा गंदगी करने वालों पर जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा पार्क में रंगोली एवं वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित होगी। शाम 7 से रात्रि 10 बजे के मध्य नोडल अधिकारियों द्वारा पूरे नगर में सफाई ब्रिगेड से भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का आंकलन किया जाएगा।

 

27 को होंगे ये कार्यक्रम

 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत 27 मार्च को प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक नगर के वृद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पार्क में योगा करते हुए स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक विभिन्न एनजीओ के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण एवं साफ-सफाई से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया जाएगा। इसी प्रकार प्रातः 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच नगरीय निकायों के व्यापारी संघों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ’स्वच्छ मंडला, स्वस्थ मंडला’ का संदेश दिया जाएगा। इसी प्रकार दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में मंडला को स्वच्छ नगर घोषित किए जाने के लिए नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

 

कलेक्टर ने की जिलेवासियों से स्वच्छता की शपथ लेने की अपील

 

स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे जिले को स्वच्छ बनाने में सहभागी बनें। गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालें। प्लास्टिक का उपयोग न करें। कचरा नगरपालिका द्वारा संचालित कचरा वाहनों में ही डालें। उन्होंने कहा कि 26 एवं 27 मार्च को स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं जिनमें सभी लोग सहभागिता करें। कलेक्टर ने कहा कि 26 मार्च को प्रातः 9 बजे पूरे जिले में एकसाथ स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी जिसमें सभी जिलेवासी अपने घर के निकट एकत्र होकर स्वच्छता की शपथ लेकर जिले को स्वच्छ बनाने में सहभागी बनें। आपका एक कदम जिले को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Related posts

अवैध शराब जप्त

Reva India News

कैबिनेट मंत्री ने कलेंडर विमोचन के दौरान कहा जिले के विकास में पत्रकारों की रहती है महती भूमिका

Reva India News

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर समरसता पर्व का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment