Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की स्वच्छता गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा

मण्डला 25 मार्च 2022

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, एस.डी.एम. पुष्पेेन्द्र अहाके, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर.के. कुर्वेती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी कर्मचारी पूरी क्षमता से कार्य करते हुए जिले को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि 26 एवं 27 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। 26 मार्च को प्रातः 9 बजे स्वच्छता की शपथ के लिए व्यापक वातावरण तैयार करें। उन्होंने 26 मार्च को प्रातः 9 बजे होने वाले सामूहिक शपथ कार्यक्रम से पहले 8ः55 पर सायरन बजाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के लिए हर घर तक पहुंच आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

“BAIGA” डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 25 फरवरी को 9 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

परिवार की मुसीबत में सहारा बनी संबल योजना- जमुना बाई

Reva India News

नरवाई जलाने वालों पर होगी वैधानिक कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment