Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 2 अप्रैल 2022

गौंड़ी संस्कृति की थीम पर आयोजित करें आदि उत्सव – श्री फग्गन सिंह कुलस्ते

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने ली तैयारियों के संबंध में बैठक

 

मंडला 2 अप्रैल 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने आगामी 7 और 8 मई 2022 को रामनगर में  प्रस्तावित आदि उत्सव की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि आदि उत्सव का सम्पूर्ण आयोजन गौंड़ी संस्कृति की थीम पर करें। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री कुलस्ते ने कहा कि आदि उत्सव के आयोजन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर अंतिम रूप प्रदान करें। आयोजन में जनजाति समुदाय के पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रमुखता से शामिल करें। उन्होंने कहा कि बैगा, गौंड़, भील, भारिया, सहरिया, कोकू सहित अन्य जनजातीय समुदाय के कलाकारों को भी आमंत्रित करें। इसी प्रकार म.प्र. शासन के संस्कृति विभाग कलाकारों को भी आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि आदि उत्सव के आयोजन से समाज में परिवर्तन लाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम स्थल में गौंड़ी पैंटिंग आदि के माध्यम से वातावरण तैयार करें। उत्सव के लिए वीरांगना रानी दुर्गावती, राजा शंकरशाह एवं कुंवर रघुनाथशाह, राजा संग्रामशाह आदि के संबंध में भी जानकारियाँ प्रदर्शित की जाए। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि कार्यक्रम में जनजातियों की संस्कृति, शिक्षा एवं इतिहास पर भी संगोष्ठी का भी आयोजन करें ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग कुछ न कुछ सीखकर जाएं। श्री कुलस्ते ने आयोजन के संबंध में सभी तैयारियाँ समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

सतबहनी रंगमंच का लोकार्पण

 

मंडला 2 अप्रैल 2022

नगरपालिका परिषद मण्डला के वार्ड क्रमांक-21 ज्वाला जी वार्ड में विधायक निधि मद से निर्मित सतबहनी रंगमंच निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक मण्डला देवसिंह सैयाम, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, वार्ड क्रमांक-21 ज्वाला जी वार्ड पार्षद शिखा श्रीवास्तव, नगरपालिका परिषद उपयंत्री एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आज जेवरा आएंगे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव

 

मण्डला 2 अप्रैल 2022

म.प्र. शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का 3 अप्रैल 2022 दिन रविवार को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव 3 अप्रैल को प्रातः 9 बजे जबलपुर से रवाना होंगे तथा 10:30 बजे जेवरा पहुंचकर केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते से सौजन्य भेंट करेंगे। शिक्षा मंत्री 10:45 बजे जेवरा से मेहंदवानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

6 कोरोना मरीज डिस्चार्ज

 

मण्डला 2 अप्रैल 2022

जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 1 अप्रैल की शाम 3 बजे से 2 अप्रैल की शाम 3 बजे तक जिले में 6 कोरोना मरीजों ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

अनुदान सहायता स्वीकृत

 

मण्डला 2 अप्रैल 2022

कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीतम ग्राम मैनपुर निवासी को आकाशीय बिजली (गाज) गिरने एवं प्राकृतिक विपत्ति के कारण घायल होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया द्वारा आर्थिक राहत अनुदान सहायता राशि कुल 12 हजार 700 रूपए स्वीकृत किया गया है। यह राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

4 अप्रैल से शुरू होगा सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 का द्वितीय चरण

 

मण्डला 2 अप्रैल 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 4 अप्रैल 2022 से सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का द्वितीय चरण प्रारंभ होगा। अभियान में 0-2 वर्ष के बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकृत किया जायेगा। यह कार्यक्रम मिशन मोड पर होना है जिसमें एक भी बच्चा न छूटे, हाई रिस्क ऐरिया जहां विगत दो वर्षों से टीका की कम उपलब्धि, नियमित टीकाकरण छूटा है। झुग्गी-झोपड़ी स्लिम ऐरिया, मीजल्स, डिप्थीरिया, रूबेला के प्रभाव वाले क्षेत्रों को विशेष ध्यान में रखा जायेगा। ईंट भट्टा, कछार, घुम्मकड़ ऐसे बच्चे जो टीके से वंचित हो जाते हैं, वहां मोबाईल टीम के द्वारा टीकाकृत किया जायेगा। जिले में मार्च, अप्रेल, मई तीन चक्रों में अभियान होगा।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 यतीन्द्र झारिया ने जानकरी दी कि नियमित टीकाकरण को सुदृढीकरण के लिए अभियान चलाया जायेगा। नियमित टीकाकरण के साथ 7 दिवसीय कार्यक्रम 4, 6, 7, 9, 11, 13 एवं 16 अप्रैल तक द्वितीय चरण होगा। फरवरी 2020 के जन्मे बच्चे न्यू बोर्न बेबी बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य है। टीकाकरण कार्यक्रम कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आयोजित होगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

निःशक्त पुनर्वास केन्द्र में रिक्त पदों के लिए 5 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

 

मण्डला 2 अप्रैल 2022

उप संचालक सह सचिव जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला निःशक्त पुनर्वास केन्द्र (डीडीआरसी) मण्डला में संविदा आधार पर स्वीकृत पदों की पूर्ति के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 5 अप्रैल 2022 तक आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है। साथ ही जिले की वेबसाईट mandla.nic.in पर भी अवलोकन किया जा सकता है।

Related posts

कोरोना वॉलेंटियर्स द्वारा कोविड वैक्सीन के लिए किया जा रहा जागरूकता कार्य

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 30 जून 2023

Reva India News

जिले में अब तक 1093.8 मिमी वर्षा

Reva India News

Leave a Comment