Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पानी की समस्या वाले स्थानों पर तत्काल परिवहन की व्यवस्था बनाएं – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

मण्डला 11 अप्रैल 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समय सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि पीएचई विभाग जिले की सभी जनपद पंचायतों में जल संकट से ग्रस्त गांव को चिन्हित करें तथा इन गांव में सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पानी पहुंचाने की व्यवस्था बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि ऐसा कोई भी गांव ना छूटे जहां पानी की आवश्यकता है, उन गांवों में तत्काल पानी की परिवहन की व्यवस्था करें। श्रीमती सिंह ने सभी एसडीएम को भी निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र के जल संकट से ग्रस्त गांव में तत्काल पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रीमती सिंह ने सभी सीईओ जनपद को भी निर्देशित किया कि ऐसे गांव की लगातार जानकारी लें तथा ग्रामीणों की समस्या संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए पीएचई विभाग से समन्वय बनाते हुए जल परिवहन की व्यवस्था करें। बैठक में सहायक कलेक्टर एडीएम मीना मसराम, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि 100 दिवस से अधिक के प्रकरणों को जिलाधिकारी नियमित रूप से मॉनिटर करें तथा संतुष्टि पूर्ण शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने समाधान कार्यक्रम से जुड़े विभागों को सख्त निर्देश दिए गए समस्याओं का निराकरण करते हुए शिकायतों को बंद कराएं। कलेक्टर में खाद्य, वन, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी 3 से 4 दिनों में अधिक से अधिक शिकायतों का निराकरण करते हुए जिले की रैंकिंग को बेहतर बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि मांग की शिकायतों के संबंध में निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास की किस्त वितरण में लापरवाही न बरतें अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी। श्रीमती सिंह ने शासकीय अतिक्रमण हटाने की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिला अधिकारी इस सप्ताह अधिक से अधिक शिकायतों का निराकरण करेंगे तथा जिले को रैंकिंग को बेहतर करेंगे।

 

हितग्राही मूलक योजनाओं से जुड़े विभाग करें शत-प्रतिशत आयुष्मान पंजीयन

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोऑपरेटिव, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग तथा अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं से जुड़े विभागों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से जुड़े हितग्राहियों को आयुष्मान पंजीयन का शतप्रतिशत लाभ दें। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि शत प्रतिशत आयुष्मान पंजीयन कराएं। इसी प्रकार वन विभाग भी वन ग्रामों में कैंप लगाकर आयुष्मान पंजीयन का कार्य पूर्ण करें। कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान पंजीयन की विभागवार प्रगति की समीक्षा प्रति शनिवार को की जाएगी। निम्न प्रदर्शन करने वाले विभागों को नोटिस जारी किया जाएगा। कलेक्टर ने पीडीएस वितरण से जुड़े हितग्राहियों का शतप्रतिशत पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान पंजीयन के लिए जीआरएस को अधिक से अधिक संलग्न करें तथा पंजीयन का कार्य सुनिश्चित कराएं।

 

जून के पूर्व पूर्ण करें अमृत सरोवर का कार्य

 

कलेक्टर ने 11 अप्रैल से प्रारंभ हुए जल अभिषेक अभियान के तहत जल संरक्षण गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला पंचायत एवं संबंधित विभाग जून के पूर्व अमृत सरोवरों के निर्माण का कार्य शतप्रतिशत पूरा करेंगे। इसी प्रकार सिविल वर्क से जुड़े विभाग नए तालाब के निर्माण के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि जल अभिषेक कार्यक्रम के तहत प्रारंभ हुई जल संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं मरम्मत की गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि प्रारंभ हुए सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें। जिला पंचायत स्तर से इन गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाए।

 

ऊर्जा की बचत के लिए पीपीटी

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी विभागों का आगामी माह में एनर्जी ऑडिट किया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी विभागों में प्रतिमाह आने वाले बिजली के बिलों में कमी की समीक्षा की जाएगी। इसी क्रम में डीईएमपीईबी शरद बिसेन ने ऊर्जा की बचत के संबंध में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने ऑफिस तथा घरों में सामान्य जागरूकता का पालन करते हुए बिजली का बिल तथा ऊर्जा को बचाने के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। समय-सीमा बैठक में ऊर्जा साक्षरता अभियान के अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी द्वारा भी ऊर्जा साक्षरता अभियान की जानकारी पर आधारित पीपीटी की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया कि जिले का प्रत्येक व्यक्ति ऊर्जा साक्षर बनते हुए ऊर्जा साक्षरता अभियान जुड़े एवं ऊर्जा बचाने में सहयोग करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी कॉलेज, स्कूलों में समय-समय पर ऊर्जा बचाने के संबंध में कार्यशालाएं आयोजित की जाएं तथा बच्चों को ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा साक्षर बनाने के लिए प्रेरित करें।

Related posts

शायद इंसानियत अभी तक जिंदा है

Reva India News

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज ऑनलाईन 2025 प्रतियोगिता के आयोजन की ब्रीफिंग

Reva India News

जिले में अनेक नवाचारों के माध्यम से किया जा रहा मतदाताओं को जागरूक

Reva India News

Leave a Comment