Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आँगनवाड़ी एवं स्कूलों में इसी सप्ताह शुरू करें बिजली कनेक्शन का कार्य कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

मण्डला 25 अप्रैल 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने आंगनवाड़ी एवं स्कूलों में नलजल कनेक्शन एवं विद्युत कनेक्शन के कार्य की समीक्षा करने बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी एवं स्कूलों में बिजली कनेक्शन लगाने का कार्य इसी सप्ताह प्रारंभ करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि पंचायतों से समन्वय करते हुए आंगनवाड़ी एवं स्कूलों में बिजली कनेक्शन का काम पूर्ण करें। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को इस कार्य में नियमित निगरानी करते हुए इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में नलजल कनेक्शन की भी समीक्षा की। बैठक में महिला बाल विकास विभाग, बिजली विभाग, पीएचई तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का रामनगर हेलीपेड पर हुआ स्वागत

Reva India News

शासकीय स्कूलों के टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण का शुभारंभ योजना भवन में आयोजित किया गया सम्मान समारोह

Reva India News

जागरूकता अभियान अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा हुई

Reva India News

Leave a Comment