Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

69 वीं मध्यप्रदेश इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर मेंस स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप 2022 का हुआ भव्य शुभारंभ नगर भ्रमण के दौरान खिलाडियों का जगह – जगह हुआ स्वागत

मंडला – गुरूवार को स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में जिला कबड्डी संघ के तत्वाधान में 69 वीं मध्यप्रदेश इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर मेंस स्टेट कबड्डी चैम्पियनशिप 2022 का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम के पूर्व कबड्डी चैंपियनशिप मेें हिस्सा लेने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कबड्डी खिलाडी महात्मा गांधी स्टेडियम में एकत्र हुए। अपनी कबड्डी यूनिफार्म मेें एकत्र हुए खिलाडी नगाड़ो की थाप और गुदुम्ब नृत्य के साथ स्टेडियम से मार्चपास्ट करते हुए नगर भ्रमण के लिए निकले। नगर भ्रम के दौरान में जिले के सभी खेल संघ, सांस्कृतिक एवं सामजिक संस्थाओं द्वारा पुश वर्षा कर खिलाडियों का स्वागत करते हुए मार्च फास्ट में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ यह मार्चपास्ट पुलिस लाईन में समाप्त हुआ। जहां कबड्डी चैम्पियनशिप 2022 की औपचारिक शुरुआत केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य व राज्यसभा सांसद संपतिया उइके की अध्यक्षता में हुई।

मंचासीन अतिथियों के स्वागत उपरांत जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने स्वागत भाषण में मंचासीन अतिथियों के स्वागत करने के साथ-साथ इस कबड्डी चैम्पियनशिप के बारे में भी विस्तार से जानकारी रखी।केंद्रीय मंत्री कुलस्ते एवं राज्यसभा सांसद संपतिया उइके ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन को जिले के खिलाड़ियों के लिए अपने खेल कौशल को निखारने के अवसर बताया। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

1 मई तक चलने वाले इस कबड्डी चैम्पियनशिप में प्रदेश की लगभग 75 टीमें, 900 खिलाड़ियों एवं देश के विभिन्न प्रांतों से 50 नेशनल एवं इंटरनेशनल एंपायर शामिल हो रहे हैं। साथ ही इस प्रतियोगिता के दौरान ही मध्य प्रदेश कबड्डी टीम का चयन होगा जो राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस दौरान जिले के जनप्रतिनिधि, खेल संघ के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी, आयोजन समिति के सदस्य एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 1 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन शाम 4 रात्रि 11 बजे तक मैच खेले जायेगे। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में पुलिस लाइन पहुंचकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Related posts

मवई जनपद के नेवसा में आयोजित हुआ शिकायत निवारण शिविर 111 में से 27 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जनवरी 2023

Reva India News

कलेक्टर ने किया ग्वारा हवाईपट्टी का दौरा

Reva India News

Leave a Comment