Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जनवरी 2023

भावी पीढ़ियों को जीवन देने पारंपरिक खेती आवश्यक – श्री प्रहलाद सिंह पटेल

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री ने किया मिलेट किसान सम्मेलन तथा प्रदर्शनी का शुभारंभ

 

मंडला 21 जनवरी 2023

2 दिवसीय मिलेट किसान सम्मेलन तथा प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जनजातियों द्वारा की जाने वाली पारंपरिक खेती जल, मृदा एवं पर्यावरण को संरक्षित करती है, किन्तु पश्चिमी देशों की नकल कर खाद एवं ज्यादा पानी मांगने वाली फसलों को बढ़ावा देते हुए पारंपरिक खेती के खिलाफ दुष्प्रचार किया गया। देश को आर्थिक रूप से और बेहतर बनाने तथा भावी पीढ़ियों को जीवनदान देने के लिए पारंपरिक खेती आवश्यक है। कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, अध्यक्ष जनपद पंचायत मवई मनीषा मरकाम, अध्यक्ष जनपद पंचायत मंडला सोनू भलावी, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, भीष्म द्विवेदी, प्रफुल्ल मिश्रा, अपर कलेक्टर मीना मसराम, संयुक्त संचालक कृषि केएस नेताम, उपसंचालक कृषि मधुअली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मंडला-डिंडौरी जिले में कोदो-कुटकी का बहुत उत्पादन होता है, जिनमें पानी कम लगता है, खाद आदि की आवश्यकता नहीं होती है, इन उपजों को लम्बे समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है किन्तु इन मोटे अनाजों के खिलाफ बात करके जनमानस को भ्रमित किया गया और ऐसी फसलों को बढ़ावा दिया गया जो न केवल पानी और खाद अधिक मांगती हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं जिनके प्रबंधन पर खर्च भी अधिक होता है। श्री पटेल ने कहा कि इन गलतियों को सुधारते हुए परंपरागत खेती की ओर वापिस आने का अवसर है। वर्तमान सरकारें पारंपरिक खेती को प्रोत्साहित कर रही हैं।

इस अवसर पर विधायक मंडला देवसिंह सैयाम ने किसानों से परंपरागत खेती से जुड़ने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि किसान इस सम्मेलन में बताई गई तकनीकियों को समझें तथा खेती में उनका उपयोग करें। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने का प्रयास कर रही है। खेती के साथ-साथ प्रसंस्करण को बढ़ावा देकर अन्य लोगांे के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में डायरेक्टर मिली दुबे ने आयोजन के उद्देश्य पर विस्तार से प्र्रकाश डाला।

 

किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करेगा मोटा अनाज

 

श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के मंच पर मोटे अनाज का प्रस्ताव रखकर सराहनीय पहल की है। समूचे विश्व में मोटे अनाज की मांग बढ़ रही है, जो किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता पहली बार भारत को मिली है जिसकी बैठकें विभिन्न शहरों में हो रही हैं, इन बैठकों में मोटे अनाज का नाश्ता कराया जा रहा है जिसकी शुरूआत इंदौर से की जा चुकी है। केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री ने कहा कि मोटे अनाज की प्रोसेसिंग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। मंडला जिले में अच्छी मात्रा में कोदो-कुटकी की फसल होती है किन्तु उनकी प्रोसेसिंग के लिए अभी नाममात्र की इकाईयाँ हैं। शासन द्वारा अनेकों योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, किसानों को चाहिए कि वे इन योजनाओं से जुड़कर प्रोसेसिंग यूनिट लगाएं तथा अपने उत्पादों से अधिक लाभ कमाएँ। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज से विदेशियों के स्वाद के अनुरूप उत्पाद बनाएं।

 

बढ़ती आबादी: पानी और भोजन के लिए चुनौती

 

श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आबादी का बढ़ता घनत्व पानी और भोजन के लिए चुनौती है। घटता जल स्तर तथा भूमि की उत्पादन क्षमता का कम होना चिंताजनक है। ज्यादा पानी की फसलों को स्वीकार करना चूक थी। अब ऐसी फसलांे का चयन आवश्यक है जिनमें खाद और पानी की जरूरत कम पड़े। पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग आवश्यक है। यदि समय रहते इस दिशा में गंभीरतापूर्वक कार्य नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ी के लिए पानी और भोजन की उपलब्धता कठिन होगी।

 

योग और आयुर्वेद को दुनिया ने स्वीकारा

 

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि 21वी सदी भारत की होगी, स्वामी विवेकानंद की यह भविष्यवाणी अब सच साबित हो रही है। स्वस्थ रहने के लिए पूरे विश्व में योग को आत्मसात किया गया है। कोरोनाकाल में योग तथा आयुर्वेद की दवाईयों ने चमत्कारिक परिणाम दिए हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किसान उन्नति एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया तथा ज्ञानपुस्तिका एवं मिलेट कलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को शासन की महत्वपूर्ण योजना पीएमएफएमई के तहत हितलाभ वितरित किए गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया हेल्थ एण्ड वैलनेस कार्यक्रम का शुभारंभ

 

मंडला 21 जनवरी 2023

शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे हेल्थ एवं वेलनेस प्रोग्राम का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. संजय कुशराम ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को जीवन कौशल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों में होने वाले स्वास्थ के संबंध में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के जिला समन्वयक हेमंत रेहंगडाले शिक्षा विभाग से जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता वर्बे के द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग ने सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय के 2-2 शिक्षकों को एम्बेसडर नियुक्त किया है। जिले के 214 विद्यालय में से 103 विद्यालय के एक महिला एवं पुरुष शिक्षक को इसके लिए चयन किया गया। प्रथम 2 बैच में सभी 103 विद्यालय के एक-एक शिक्षक को बेच बनाकर प्रशिक्षण दिया गया जिसमें राज्य स्तर से चयनित मास्टर ट्रेनर अर्चना राजपूत, संजय सिंगौर, हरिप्रसाद शर्मा, शाहिदा कुरेशी, गायत्री शुक्ला द्वारा सभी परीक्षार्थियों को बारी-बारी से प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शाला में विद्यार्थियों को हेल्थ एंड वैलनेस शिक्षा एवं जीवन कौशल शिक्षा प्रदान करना है। विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ व्यवहार एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना है। बच्चों के स्वास्थ्य एवं एनीमिया की जांच किया जाना, दंत रोगों की रोकथाम, आंखों का सही समय में उपचार एवं आवश्यक होने पर चिकित्सालय रेफर किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया जाना, शालाओं को तंबाकू मुक्त बनाए जाने एवं बच्चों को किसी प्रकार के नशे की आदत ना लगे इस हेतु प्रयास किया जाना, किशोरियों को माहवारी के दौरान माहवारी स्वच्छता प्रबंधन तकनीक को अपनाने हेतु प्रेरित किया जाना, स्वच्छ पेयजल के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना है। प्रशिक्षित हेल्थ एवं वैलनेस एम्बेसडर के द्वारा शाला के छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल संबंधित शिक्षा वातावरण में प्रदान किया जाना है ताकि छात्राएं अपनी समस्या को रख सकें एवं छात्राएं सही जानकारी प्राप्त कर अपने जीवन में आवश्यक परिवर्तन ला सकें। कार्यक्रम में एडीपीसी मुकेश पांडे, डीईआईसी प्रबंधक अर्जुन सिंह, हेमन्त रहंगडाले, अर्चना राजपूत एवं सुमित कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय के द्वारा किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

25 जनवरी को दिलाई जाएगी मतदाता शपथ

 

मंडला 21 जनवरी 2023

25 जनवरी 2023 को 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं में मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम ने सभी कार्यालय प्रमुखों को मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को अपरान्ह 12ः30 से 1ः30 बजे के मध्य अनिवार्य रूप से मतदाता की शपथ दिलाते हुए फोटो सहित जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बम्हनी बंजर महाविद्यालय में निबंध, पोस्टर, प्रश्नमंच, पिट्टू एवं गिल्ली डंडे का आयोजन

 

मंडला 21 जनवरी 2023

शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी बंजर में ‘‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’’ 2022-23 के अंतर्गत निबंध, पोस्टर, प्रश्नमंच, पिट्टू एवं गिल्ली डंडे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बालिकाओं के मध्य पहला मैच बी.ए.प्रथम वर्ष एवं बी.ए. तृतीय वर्ष के मध्य खेला गया जिसमें बी.ए. प्रथम वर्ष विजेता रही। फाइनल मैच बी.ए. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के बीच खेला गया जिसमें बी.ए. प्रथम वर्ष विजेता रही। इसके पश्चात छात्रों के द्वारा गतका एवं थांगता का प्रदर्शन किया गया, तत्पश्चात गिल्ली डंडा का प्रदर्शन किया गया जिसमें वासू रघुवंशी प्रथम रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम कुन्ती नंदा द्वितीय स्थान पिंकी डेहरिया एवं तृतीय स्थान वासू रघुवंशी रहे। इसके बाद प्रश्नमंच अंतर कक्षा का आयोजन किया गया जिसमें बी.ए. प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान एवं तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में मोनिका उइके प्रथम, द्वितीय स्थान पर पूजा डहेरिया एवं प्रियंका भांवरे एवं तृतीय स्थान पर स्वाती राय एवं पूनम चक्रवर्ती रही। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. श्रीमती करुणा नेमा तथा डॉ. विवेक कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रियंका पटैल, डॉ. रंजीत कुमार भालेकर, के.पी. चन्द्रौल, मनीष कुमार लाजेवार, सुरेन्द्र लाल पटैल, शरद कुमार रघुवंशी, दुखीलाल डागौर, ओमप्रकाश झारिया उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रैली के माध्यम से बताया गया जल संरक्षण का महत्व

 

मंडला 21 जनवरी 2023

रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम बड़ी खैरी में रैली के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के विभिन्न आयामों से रूबरू कराया गया। लोगों से अपील की गई कि पानी का कम से कम उपयोग करें एवं जल को अधिक से अधिक बचाएं। घरों में उपयोग होने वाले जल को व्यर्थ में ना बहने दें बल्कि उसे एक नाली के माध्यम से एक गड्ढे में उसे एकत्रित करें जिससे भूमिगत जल का स्तर बढ़ेगा और विश्वव्यापी जल की समस्या से लड़ सकते हैं क्योंकि विश्व में मात्र 2.5 प्रतिशत जल ही मीठा जल है। इसके अलावा अधिक कठोर जल होने के कारण वह अनुपयोगी होता है। इस रैली का संचालन एवं नेतृत्व दल नायक स्पर्श मिश्रा एवं उसके सहयोगी द्वारा दिया गया। सभी स्वयंसेवकों के इस अथक प्रयास के लिए डॉ. वीके चौरसिया द्वारा विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया और आगे भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर आगे आकर भाग लेने एवं उससे संचालित करने की बात कही। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता झारिया एवं अरविंद ठाकुर ने रैली में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन बढ़ाने का कार्य किया।

 

 

परिषद ने किया नरेश्वरी का सम्मान

मण्डला। शानिवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में श्रमजीवी पत्रकार परिषद् के तत्वाधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां बीटगार्ड नरेश्वरी धुर्वे का सम्मान किया गया उन्होंने इंडिया सिविल सर्विसेज पावर एंड वेट लिफ्टिंग कॉम्पटीशन में पावर और वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड तथा सिल्वर पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। युवा महिला वन कर्मचारी नरेश्वरी की इस विशेष उल्लेखनीय सफलता पर न केवल प्रदेश वन विभाग गौरवान्वित हुआ है बल्कि जिले में हर्ष व्याप्त है पत्रकार परिषद अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने पीडब्लूडी रेस्ट हाउस प्रांगण में आदिवासी समाज की गौरव नरेश्वरी का पुष्पगुच्छ शॉल और श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर वरिठ पत्रकार हनुमान तिवारी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी की उपलब्धि से हम सब गौरवान्वित हुए हैं हमें अपनी बेटी पर नाज है। ज्ञात रहे कि जिले की पहली आदिवासी महिला जिसे गोल्ड एवं सिल्वर पदक जीता है और आने वाले समय में ऑलाम्पिक में भाग लेगी। इस अवसर पर पत्रकार जावेद अली, ईस्माइल खान, मनीष तिवारी, पत्रकार परिषद महिला नगर अध्यक्ष श्रीमति उमा यादव, श्रीमति गीता साहू, शम्भु शुक्ला, अमित भोलू अग्रवाल, दीपक कछवाहा, अनमोल अग्रवाल, आकाश रघुवंशी, रोहित बघेल सहित पत्रकार परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

कलेक्टर ने की स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा 13 अगस्त को कार्यक्रम की रिहर्सल कराने के निर्देश  

Reva India News

कन्या शिक्षा परिसर बीजाडांडी में प्रवेश के लिए आवेदन 25 अप्रैल तक लिए जाएंगे

Reva India News

समग्र आईडी में त्रुटि का हुआ त्वरित निराकरण

Reva India News

Leave a Comment