मण्डला 3 मई 2022
केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 4 मई 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 4 मई को प्रातः 10 बजे 7 एवं 8 मई को रामनगर में आयोजित होने वाले आदि महोत्सव के संबंध में पत्रकारों से वार्ता करेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते रात्रि 8 बजे मंडला से जेवरा के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि 9 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 5 मई को प्रातः 10:30 बजे जेवरा से नारायणगंज के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 11 बजे नारायणगंज पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते दोपहर 3 बजे नारायणगंज से रामनगर के लिए रवाना होंगे तथा सायं 4 बजे रामनगर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सायं 7 बजे मंडला से डिंडौरी के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 11:40 बजे मंडला पहुंचकर सर्किटहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 6 मई को स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते 7 मई को रामनगर में आयोजित आदि महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर सर्किटहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे एवं 8 मई को आदि महोत्सव में फिर भाग लेंगे एवं रात्रि 9 बजे मंडला से जेवरा के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 10 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 9 मई को प्रातः 6:30 बजे जेवरा से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
