Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री ने किया जिले के निर्माण कार्यों का वर्चुअली भूमिपूजन

मण्डला 28 सितम्बर 2021

जनकल्याण और सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भर के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। श्री चौहान ने वर्चुअली कार्यक्रम में मंडला जिले के जनजाति कार्यविभाग के अंतर्गत बिछिया के सिझौरा और बीजाडांडी के बरवाही के 2 नग आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास का वर्चुअली भूमिपूजन किया। दोनों छात्रावासों की लागत प्रति भवन लगभग् 333.31 लाख रूपए रहेगी। इन छात्रावास भवनों में 25 नग डोरमेट्री कक्ष, लायब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष, डायनिंग हॉल, किचिन, 4 टॉयलेट ब्लॉक तथा अधीक्षक कक्ष एवं चौकीदार कक्ष रहेंगे।

28 सितम्बर की शाम को आयोजित इस वर्चुअली भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बिछिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहमदपुर में लगभग् 185.39 लाख रूपए की लागत् से 10 नग अतिरिक्त कक्षों का निर्माण एवं टॉयलेट ब्लॉक का भी भूमिपूजन किया। जिला मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक मंडला श्री देवसिंह सैयाम, विधायक बिछिया नारायण पट्टा, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी, उपाध्यक्ष श्री शैलेष मिश्रा, जनपद अध्यक्ष मंडला पांचोबाई पदम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम, ईईपीआईयू जीपी पटले एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

पत्रकारों ने दी बच्चों को अध्ययन सामग्री

Reva India News

जिला स्तरीय नशामुक्त समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

जल संरक्षण के लिए जन अभियान परिषद का प्रयास

Reva India News

Leave a Comment