Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परिवार की मुसीबत में सहारा बनी संबल योजना- जमुना बाई

मण्डला 26 मई 2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना से अनेक ऐसे परिवारों को मदद मिली है। संबल योजना के अंतर्गत मण्डला जिले की ग्राम पेटेगांव निवासी जमुना बाई को लाभ मिला है। जमुना बाई कहती है कि परिवार के सदस्य की मृत्यु हो जाने पर आर्थिक मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में संबल योजना इन मुसीबतों से निकलने में मदद करती है। जमुना बताती है कि परिवार के मुखिया की अचानक मृत्यु के कारण एवं आय के अन्य स्त्रोत नही होने के कारण घर में आर्थिक तंगी आ गई थी। उन्होंने कहा कि संबल योजना मेरे जैसे अन्य गरीब लोगों के लिए बड़ी मददगार साबित हुई है। योजना से मिली सहायता राशि के लिए जमुना बाई ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद दिया।

Related posts

वरदान आश्रम में अन्नपूर्णा कार्यक्रम का आज होगा समापन

Reva India News

1 नवम्बर को मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

Reva India News

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 20 जुलाई को  

Reva India News

Leave a Comment