Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 जून 2022

पिपरी माल में दिलाई गई मतदान की शपथ, साक्षर बनी महिलाओं से हुई बात

 

मण्डला 9 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह गुरुवार को एसपी यशपाल सिंह राजपूत के साथ में मवई जनपद के अंतर्गत निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने दौरे पर थे। इसी क्रम में उन्होंने पिपरीमाल के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत निरक्षर से साक्षर होने वाली महिलाओं से बात की। कलेक्टर एवं एसपी ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि अक्षर ज्ञान सीखें, साथ ही नाम लिखना, गिनती एवं बैंकिंग व्यवहार संबंधी जानकारी प्राप्त करें। निरक्षर से साक्षर हुई महिलाओं ने अपना नाम लिखकर भी दिखाया। इस अवसर पर एडीएम मीना मसराम, ऐसी ट्राइबल विजय टेकाम, एसडीएम बिछिया, सीईओ जनपद, तहसीलदार, ईई पीआईयू, डीपीसी, एपीसी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे एवं संबंधित उपस्थित थे।

कलेक्टर ने आरईएस ईई श्री धुर्वे को स्कूल परिसर में वृक्षारोपण संबंधी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणजनों एवं मतदाताओं को आगामी 25 जून अपने सभी कामों से पहले मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणजनों को मतदान की शपथ भी दिलाई।

 

 

 

 

 

कलेक्टर एवं एसपी ने किया मवई क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण

 

मण्डला 9 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत संबंधित अधिकारियों के साथ मवई जनपद के अंतर्गत संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पिपरीमाल, मवई, बिलगांव, रामतिला, बिलगांव, पौंड़ी बहर मुंडा, मझगाँव एवं मेढ़ा के मतदान केंद्रों और मतदान कर्मियों के रुकने की व्यवस्था से जुड़े स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में पानी, बिजली सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने मवई हाईस्कूल में स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने सामग्री वितरण से संबंधित जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने मवई क्षेत्र में मतदान कर्मियों के लिए बनाई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग मरम्मत के कार्यों को जल्द पूरा करें। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम बिछिया सुलेखा उईके, एसीईओ श्री मरावी, ईईपीआईयू श्री पटले, आरईएस श्री धुर्वे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विकास विजय टेकाम, सीईओ जनपद, डीपीसी, एपीसी एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

2 कोरोना केस मिले

 

मण्डला 9 जून 2022

8 जून 2022 की शाम 3 बजे से 9 जून 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 2 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डुंगरा निवासी 7 वर्षीय बालिका एवं ग्राम मवाला निवासी 16 वर्षीय बालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

 

 

 

 

 

2 हुए डिस्चार्ज

 

मण्डला 9 जून 2022

जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 8 जून की शाम 3 बजे से 9 जून की शाम 3 बजे तक जिले में 2 कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

 

निर्वाचन संबंधी आवश्यक जानकारी एवं शिकायतों के लिए अनुविभागीय कंट्रोल रूम नंबर जारी

 

मण्डला 9 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं शिकायतों के लिए अलग-अलग अनुविभागों द्वारा कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है। इस क्रम में नैनपुर अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7440467331, निवास अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7987898975 तथा घुघरी अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9109663548, मवई क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 6265231447, बिछिया के लिए अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9575378364 है।

 

 

 

 

 

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत चलाया गया पॉलिथीन मुक्त अभियान

 

मण्डला 9 जून 2022

म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय आर.एस. शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश व सचिव श्री डी.आर. कुमरे के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 9 जून 2022 को पॉलिथीन मुक्त अभियान बाजार चौक मण्डला में चलाया गया। जिसमें जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागढे के द्वारा पॉलिथीन से होने वाले दुषप्रभाव प्लास्टिक थैले के बढ़ते प्रयोग से हमारे पशु-पक्षी, पेड़-पौधे और इंसान सभी को नुकसान पहुंचा है। भूमि प्रदुषण से वन क्षेत्रों को नुकसान हो रहा है। अक्सर हम लोगों के द्वारा पॉलिथीन का उपयोग कर कूड़ेदान या खुले में फैंक देते हैं जिसे जानवर के द्वारा खा लिया जाता है जिससे वह बीमार हो जाते हैं एवं मृत्यू भी हो जाती है। सभी के जीवन पर पॉलिथीन का बहुत गलत प्रभाव पड़ा है। उक्त विषय पर जिला विधिक सहायता अधिकारी ने बाजार चौक मण्डला में समस्त जनमानस एवं व्यापारी वर्ग के लोगों को पॉलिथीन का उपयोग ना करने की सलाह दी एवं इसके द्वारा हो रहे दुषप्रभाव के विषय में जानकारी प्रदान की।

 

 

 

 

जनपद पंचायत क्षेत्र मंडला के अंतर्गत मतदान केन्द्रों का हुआ निरीक्षण

 

मण्डला 9 जून 2022

            अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा 9 जून 2022 को संयुक्त रूप से जनपद पंचायत क्षेत्र मण्डला अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं के लिए जरूरी निर्देश दिए गए।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट के शुभंकर डॉ. दृष्टि का विमोचन किया

Reva India News

वन महोत्सव का आगाज

Reva India News

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने दी जिलेवासियों को होलिकोत्सव की शुभकामनाएँ

Reva India News

Leave a Comment