Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवाइंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 11 जून 2022

 

सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करते हुए तैयारियां पूर्ण कराएं

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में दिए निर्देश

 

मण्डला 11 जून 2022

            जिला योजना भवन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए नियुक्त सेक्टर/जोनल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करते हुए मतदान केन्द्रों एवं निर्वाचन से संबंधित आवश्यक तैयारियां पूर्ण कराएं। उन्होंने बिछिया, मवई एवं नैनपुर क्षेत्र के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मतदान केन्द्रों में 2 दरवाजे, बिजली कनेक्शन, पीने का पानी, साफ-सफाई तथा मतदाताओं के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए मतदान केन्द्रों में अनिवार्य रूप से रैम्प की व्यवस्था की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एएसपी श्री कवर, एसीईओ श्री मरावी, एसडीएम बिछिया एवं नैनपुर, एसडीओपी नैनपुर, पुलिस अधिकारी तथा तीनों जनपद के सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

श्रीमती सिंह ने जनपदवार नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों से मतदान केन्द्रों की व्यवस्था, पहुंच मार्ग, संवेदनशीलता एवं अति संवेदनशीलता की जानकारी, कानून एवं व्यवस्था, बारिश के दौरान चुनौतियों एवं अन्य विषयों पर अधिकारीवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें, स्थानीय लोगों से चर्चा करते हुए उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करें। साथ ही बारिश एवं अन्य परिस्थितियों के लिए सड़क, बिजली आदि के लिए वैकल्पिक इंतजामों के बारे में भी तैयारी रखें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केन्द्रों में आवश्यक जानकारी शतप्रतिशत अंकित कराएं। उन्होंने प्रथम चरण के निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को प्रथम चरण के लिए अंतिम निर्वाचन प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात नियुक्त मतदान कर्मियों को आदेश वितरण किया जाएगा तथा नियुक्त मतदानकर्मी रात्रि विश्राम कर 24 जून को सामग्री प्राप्त कर अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे।

कलेक्टर ने सामग्री वितरण से संबंधित जरूरी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों के लिए सामग्री वितरण केन्द्रों में हेल्पडेस्क बनाएं। इसी प्रकार पानी, भोजन, दवाई किट आदि का भी इंतजाम करें। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि सभी मेडीकल ऑफीसर को स्थानीय पीएचसी में उपस्थित रहने के लिए आदेश जारी करें। इसी प्रकार आशा कार्यकर्ता भी अपने क्षेत्र में सेवाएं देंगी। सीएमएचओ सर्पदंश रोधी दवाईयों का भी इंतजाम सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित कराएंगे। किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर तत्काल संबंधित क्षेत्र के एसडीएम एवं पुलिस अधिकारियों को अवगत कराएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भ्रमण के दौरान अधिकारी जनता के संपर्क में रहें। किसी भी प्रकार की जरूरी सूचना मिलने पर पुलिस से साझा करें।

 

 

 

 

पंचायत निर्वाचन से संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न

 

मण्डला 11 जून 2022

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत निर्वाचन कार्यक्रमों एवं तैयारियों की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्र्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने पंचायत निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया, प्रतीक चिन्ह आवंटन, अंतिम रूप से शेष बचे वैध अभ्यर्थी, मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारी, केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं, परिवहन, सुरक्षा व्यवस्था, नियुक्त मतदानकर्मी एवं अधिकारी, मतदाता जागरूकता गतिविधियां तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के तहत जिले के अलग-अलग जनपदों में होने वाली निर्वाचन की तिथिवार जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एसडीएम बिछिया एवं नैनपुर तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जिले में मतदाता गतिविधियों के सकारात्मक प्रचार-प्रसार, आदर्श आचरण संहिता के पालन में सहयोग, उल्लंघन से संबंधित जानकारी में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने जिले की अलग-अलग जनपदों एवं पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचित होने वाले प्रत्याशियों के बारे में भी बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने निर्वाचन से संबंधित प्रश्न किए। साथ ही सकारात्मक सुझाव पर चर्चा भी की गई।

 

 

 

 

 

 

 

प्रेक्षक ने किया सामग्री वितरण केन्द्र एवं प्रशिक्षण का निरीक्षण

 

मण्डला 11 जून 2022

            राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मंडला जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री एमएल कौरव द्वारा जिला मुख्यालय में संचालित निर्वाचन प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सभी बारीकियों को प्रशिक्षण के दौरान समझें। साथ ही आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भी अध्ययन करें। निर्वाचन प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान रंजीत गुप्ता एवं संबंधित उपस्थित थे। श्री कौरव ने मतदान सामग्री वितरण केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेमरखापा में मतदान सामग्री वितरण केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सामग्री वितरण के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मंडला देवीप्रसाद चक्रवर्ती एवं महाप्रबंधक पीएमजीएसवाई श्री गोटिया उपस्थित थे।

 

 

 

 

ग्राम पंचायत मलारा में पंच, सरपंच एवं जनपद सदस्य पद के लिए महिला प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

 

मण्डला 11 जून 2022

रिटर्निंग ऑफीसर (पंचायत) मंडला ने बताया कि त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 में जनपद पंचायत मण्डला के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलारा में सरपंच, पंच पद सहित जनपद सदस्य पद हेतु समस्त महिला प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। ग्राम पंचायत मलारा अनुसूचित जनजाति बाहुल्य होने के बाद भी जागरुकता की मिसाल कायम करते हुए एकमतेन यह निर्णय लिया जिसमें पंच पद के एक अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं शेष समस्त पद जनपद, सरपंच, पंच के सभी अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं। निर्विरोध निर्वाचित हुए ग्राम पंचायत मलारा के महिला अभ्यर्थियों में वार्ड क्रमांक-17 से जनपद सदस्य सुनीता परते, सरपंच पद के लिए ज्योति उईके, वार्ड क्रमांक-1 से पंच पद के लिए अनुराधा मसराम, वार्ड क्रं.-2 से मीना मसराम, वार्ड क्रं.-3 से भारतीय राय, वार्ड क्रं.-4 से चंद्रिका उईके, वार्ड क्रं.-5 से ससलो मरकाम, वार्ड क्रं.-6 से रामेश्वरी उईके, वार्ड क्रं.-7 से अंगूरी बाई, वार्ड क्रं.-8 से अनीता मरकाम, वार्ड क्रं.-9 से बिरोजो मसराम, वार्ड क्रं.-10 से सविता मरावी, वार्ड क्रं.-11 से ज्ञानवती मरावी, वार्ड क्रं.-12 से द्रोपती मर्सकोले, वार्ड क्रं.-13 से युगती मर्सकोले, वार्ड क्रं.-14 से मीरा बाई, वार्ड क्रं.-15 से रमोती बाई मरावी, वार्ड क्रं.-16 से वासो बाई, वार्ड क्रं.-17 से कृष्णा परते, वार्ड क्रं.-18 से मुन्नी परते, वार्ड क्रं.-19 से सकुन्तला परते एवं वार्ड क्रं.-20 से अनीता परते हैं।

 

 

 

 

 

 

अवैध उत्खनन में संलग्न 14 वाहनों पर 18 लाख अर्थदण्ड आरोपित

 

मण्डला 11 जून 2022

सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि ग्राम बकछेरादौना तहसील मण्डला में नर्मदा नदी में अस्थाई पुल बनाकर रेत का अवैध उत्खनन किये जाने की जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मण्डला के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग के अमले द्वारा 10 जून 2022 को निरीक्षण किया गया। जांच में ग्राम बकछेरादौना में रेत ठेकेदार द्वारा ख0क0 370 रकवा 3.70 हे0 क्षेत्र में स्वीकृत खदान के अतिरिक्त शमशान घाट से लगे नदी में मुरूम पत्थर एवं सीमेन्ट पाईप की मदद से अस्थाई सड़क बनाकर रेत ठेकेदार द्वारा अवैध उत्खनन किया पाये जाने पर उक्त अवैध निर्माण को जे0सी0बी0 मशीन से नष्ट किया गया एवं अवैध उत्खनन किये गये गडढ़ों की माप कर 1570 घ0मी0 का खनिज रेत का अवैध उत्खनन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम बकछेरादौना के ख०क0 613/18 रकवा 0.21 हे0 भूमि में 30 घ0मी0 रेत का बिना अनुमति भण्डारण किये जाने पर रेत ठेकेदार मेसर्स अष्टवक आई0टी0 सॉल्यूशंस प्रा0लि0 मुम्बई के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मण्डला, तहसीलदार मण्डला, सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी उपस्थित रहे। सहायक खनि अधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य शासन द्वारा बनाये गये नवीन नियमों के अनुरूप जिले में माह मई एवं जून में 14 वाहनों में कुल 18.10 लाख रूपये अर्थदण्ड अधिरोपित कर राशि जमा कराया गया है। नवीन नियमों के अन्तर्गत गौण खनिज के अवैध परिवहन करने वाले ट्रकों पर रूपये 150000 से 470000 रूपये तक के अर्थदण्ड किये गये हैं।

 

 

 

 

 

निवास जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए प्रतीक चिन्ह आवंटित

 

मण्डला 11 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने निवास जनपद पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। जारी जानकारी के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी भूरी बाई को ब्लेकबोर्ड, घनश्याम को बरगद का पेड़, करन लाल झारिया को झोपड़ी, महेंद्र कुमार झारिया को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी अनूप सिंह वरकडे़ को ब्लैक बोर्ड, घनश्याम कुमरे को बरगद का पेड़, ओमवती को झोपड़ी, फूलचंद मरावी को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, प्रकाश कुमार मरावी को तराजू, क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी पानबाई वटिया को ब्लैक बोर्ड, सोनकली मरावी को बरगद का पेड़, सुमंत्री बाई को झोपड़ी, क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी बैगूराम को ब्लैक बोर्ड, झनक सिंह मरावी को बरगद का पेड़, माहू सिंह मरावी को झोपड़ी, राजू उर्फ रामकुमार मरावी को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, सुखमनिया बाई को तराजू, सुरेश मरावी को फसल काटता हुआ किसान, तेजीलाल को मशाल, क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी अंजनी को ब्लैक बोर्ड, इंद्रवती को बरगद का पेड़, मनिया बाई को झोपड़ी, प्रमिला बाई धूमकेती को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, क्षेत्र क्रमांक-6 से अभ्यर्थी अंजू मरावी को ब्लेक बोर्ड, बिन्दू बाई को बरगद का पेड़, रमिया को झोपड़ी, सारिका कुलस्ते को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी मंजुलता को ब्लैक बोर्ड, पूनम नामदेव को बरगद का पेड़, पूनम को झोपड़ी, प्रेमबाई को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, सविता तिवारी को तराजू, सोमवती बाई को फसल काटता हुआ किसान, क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी अभय बर्मन को ब्लैक बोर्ड, रॉबिन अशोक बड़गैया को बरगद का पेड़, संजीत पाण्डेय को झोपड़ी, उमेश को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी अनसुईया मार्को को ब्लैक बोर्ड, मंजूरानी कुलस्ते को बरगद का पेड़, सुहागवती भवेदी को झोपड़ी, क्षेत्र क्रमांक-10 से अभ्यर्थी ठाकुर ब्रजभान सिंह धुर्वे को ब्लैक बोर्ड, छन्नूलाल मरावी को बरगद का पेड़, दिलीप सिंह टेमरे को झोपड़ी, क्रांति सिंह मार्को को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान एवं संतोष को तराजू आवंटित किए गए हैं।

 

 

 

 

 

मंडला जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए प्रतीक चिन्ह आवंटित

 

मण्डला 11 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मंडला जनपद पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। जारी जानकारी के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी अनीता मरावी को ब्लेक बोर्ड, पांचोबाई पदम को बरगद का पेड़ एवं पहलवती को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी धनीराम परते को ब्लेक बोर्ड, प्रमोद कुमार नरेती को बरगद का पेड़ एवं राखी लाल परते को झोपड़ी, रविन्द्र कुमार कुलस्ते को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, शिवदयाल कुलस्ते को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी जोबिन सिंह धुर्वे को ब्लेक बोर्ड, कार्तिक तेकाम को बरगद का पेड़ एवं शम्भू सिंह को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी अनीता चंदेल को ब्लेक बोर्ड एवं अजय पुष्पलता चंद्रवंशी को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी अजीत भीषम सिहानी को ब्लेक बोर्ड, अनुप जैन को बरगद का पेड़, दीपा ठाकुर को झोपड़ी, दिलीप कुमार गौतम को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, विपिन कछवाहा (गुड्डू भैया) को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी हेमेन्द्र कुमार को ब्लेक बोर्ड, जितेन्द्र चन्द्रौल (मधु) को बरगद का पेड़, प्रवीण यादव को झोपड़ी, रंजीत पटेल को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान एवं विनोद चौरसिया को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी अम्बेश्वरी बैरागी को ब्लेक बोर्ड, मधु दुबे को बरगद का पेड़ एवं निशा श्रीवास को झोपड़ी तथा प्रीति राजेश श्रीवास को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी अमरलाल मोही को ब्लेक बोर्ड, देवसिंह को बरगद का पेड़, रेखा परते को झोपड़ी, संतोष सोनू भल्लावी को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान एवं सुकल सिंह वरकड़े को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से अभ्यर्थी रामचरण परते को ब्लेक बोर्ड, रमेश कुमार मरावी को बरगद का पेड़, रंगी लाल मरावी को झोपड़ी एवं सुम्मी परते को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से अभ्यर्थी कविता धुर्वे को ब्लेक बोर्ड एवं विमला बाई को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-13 से अभ्यर्थी अनुसुईया बाई को ब्लेक बोर्ड, जमना टेकचंद्र पन्द्रो को बरगद का पेड़ एवं कौशल को झोपड़ी तथा ममता बाई कुड़ापे को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से अभ्यर्थी अमृतलाल को ब्लेक बोर्ड, दशरथ सैयाम को बरगद का पेड़, धरमराज को झोपड़ी, हरेन्द्र कुमार मसराम को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, इन्द्रजीत भंडारी को तराजू एवं कमलेश तिलगाम को फसल काटता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 से अभ्यर्थी अजय कुमार को ब्लेक बोर्ड, चैनसिंह सिरसाम को बरगद का पेड़, दिलीप को झोपड़ी, मीराबाई केराम को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, पवन सिंह परते को तराजू, रवि कुमार परते को फसल काटता हुआ किसान, सगौनी बाई परते को मशाल एवं संपतिया उईके को अलमारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 से अभ्यर्थी जानकी को ब्लेक बोर्ड, प्रेमवती कुड़ापे को बरगद का पेड़ एवं सुमतिया बाई भांवरे को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-18 से अभ्यर्थी पंजू लाल उईके को ब्लेक बोर्ड, संदीप कुमार सिंगौर को बरगद का पेड़, संदीप सिंगौर (बोरिया वाले) को झोपड़ी तथा विजय कुमार जंघेला को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 से अभ्यर्थी प्रदीप चन्द्रौल को ब्लेक बोर्ड एवं प्रकाश छंगेलाल पटेल को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-20 से अभ्यर्थी राधाबाई बरमैया को ब्लेक बोर्ड, सीमा अरूण सिंगौर को बरगद का पेड़, वर्षा जंघेला को झोपड़ी एवं विजय कल्पना बरमैया को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-22 से अभ्यर्थी झनक लाल को ब्लेक बोर्ड, मनसाराम को बरगद का पेड़, नारायण को झोपड़ी, फामन लाल ठाकुर को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, प्रदीप जंघेला को तराजू, राकेश को फसल काटता हुआ किसान एवं शंकरलाल ठाकुर को मशाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-23 से अभ्यर्थी आराधना चौरसिया को ब्लेक बोर्ड, अर्चना चौरसिया को बरगद का पेड़ एवं लता नंदा को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-24 से अभ्यर्थी अर्चना बाई को ब्लेक बोर्ड एवं योगिता कुशवाहा को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-25 से अभ्यर्थी अनीता को ब्लेक बोर्ड, जयश्री ठाकुर को बरगद का पेड़ एवं ज्योति बाई को झोपड़ी तथा महेश्वरी श्रीवास को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, वंदना चक्रवर्ती को तराजू आवंटित किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला जनपद के क्षेत्र क्रमांक-6, 10, 17 तथा 21 से प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

मण्डला 11 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बिछिया जनपद पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। जारी जानकारी के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी आरती भांवरे को ब्लेक बोर्ड, बसंती साहू को बरगद का पेड़ एवं माया बाई को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी मीना परते को ब्लेक बोर्ड तथा निर्मला धुर्वे को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी अर्चना को ब्लेक बोर्ड, नीलम पटेल को बरगद का पेड़ एवं राधा बाई को झोपड़ी तथा रानी दिग्विजय झा को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी जानकी को ब्लेक बोर्ड, राजेश्वरी राजेश दुबे को बरगद का पेड़ एवं उषा हरदहा को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी आलोक दीक्षित को ब्लेक बोर्ड, अवधेशानंद तिवारी को बरगद का पेड़ एवं मचल पटेल को झोपड़ी, सकरू लाल नंदा को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से अभ्यर्थी बलराम झारिया को ब्लेक बोर्ड, जगदीश प्रसाद झारिया को बरगद का पेड़ एवं परमानंद को झोपड़ी, रवीन्द्र कुमार झरिया को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी भोलाराम साहू को ब्लेक बोर्ड, दिलीप को बरगद का पेड़ एवं महेन्द्र पटेल को झोपड़ी तथा नंदलाल को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी संजय कुमार मरावी को ब्लेक बोर्ड, सोन सिंह वरकड़े को बरगद का पेड़ एवं सुरजीत को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी धीरज लाल को ब्लेक बोर्ड, पी मुर्गन ठाकुर को बरगद का पेड़ एवं निरंजन भांवरे को झोपड़ी तथा विनोद कुमार भांवरे को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-10 से अभ्यर्थी इन्द्रेश पटेल को ब्लेक बोर्ड, मेनका को बरगद का पेड़ एवं प्रसून पारूल पाण्डे को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से अभ्यर्थी अशोक बाई को ब्लेक बोर्ड एवं सकुना उईके को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से अभ्यर्थी क्रांति मरावी को ब्लेक बोर्ड, रीता बाई मरकाम को बरगद का पेड़ एवं रेखा बाई उईके को झोपड़ी, सुशीला बाई को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-13 से अभ्यर्थी गायत्री सरमाखी को ब्लेक बोर्ड, रागनी परते को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से अभ्यर्थी बसंत बलाड़ी को ब्लेक बोर्ड, दुर्गा बाई मार्को को बरगद का पेड़ एवं मेवालाल धुर्वे को झोपड़ी, राजकुमारी को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, संजू कुमार उईके को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 से अभ्यर्थी राजकुमार मरावी को ब्लेक बोर्ड, सुकतसिंह मरावी को बरगद का पेड़ एवं सुंदर लाल कुम्हरे को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 से अभ्यर्थी गणेश सिंह मरावी को ब्लेक बोर्ड, मिस्तर सिंह धुर्वे को बरगद का पेड़ एवं नीलकंठ को झोपड़ी, सोहन उईके को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, सुमर सिंह धूमकेती को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 से अभ्यर्थी रेखा बाई मलगाम को ब्लेक बोर्ड, सुकमनी बाई तेकाम को बरगद का पेड़ एवं सुशीला बाई धुर्वे को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-18 से अभ्यर्थी ललिता उईके को ब्लेक बोर्ड, महेश कुमार धुर्वे को बरगद का पेड़ एवं मुन्ना लाल मरावी को झोपड़ी, राजू सिंह मरावी को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान तथा रामप्रसाद मरावी को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 से अभ्यर्थी नैनवती कुड़ापे को ब्लेक बोर्ड, सरस्वती धुर्वे को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-20 से अभ्यर्थी चन्द्रवती तेकाम को ब्लेक बोर्ड, सरिता उईके को बरगद का पेड़ एवं सविता कुशराम को झोपड़ी, श्यामकली पन्द्रे को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-21 से अभ्यर्थी आशा को ब्लेक बोर्ड, अविलाषा उईके को बरगद का पेड़ एवं गुलाबरानी को झोपड़ी, प्रमिला मरावी को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, रश्मि राय को तराजू तथा संतोषी मोंगरे फसल काटता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-22 से अभ्यर्थी सावित्री झारिया को ब्लेक बोर्ड एवं सुशीला को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-23 से अभ्यर्थी धनीराम पन्द्रे को ब्लेक बोर्ड, झमकू लाल पन्द्रे को बरगद का पेड़ एवं प्रेमलाल मरावी को झोपड़ी तथा शिवबती को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान आवंटित किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

नैनपुर जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए प्रतीक चिन्ह आवंटित

 

मण्डला 11 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने नैनपुर जनपद पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। जारी जानकारी के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी कमलेश कुमार वरकडे को ब्लैक बोर्ड, कमलेश पूसाम को बरगद का पेड़, मुन्ना लाल को झोपड़ी, निरपाल कुमरे को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, राजाराम मर्सकोले को तराजू, क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी अनीता तेकाम को ब्लेक बोर्ड, जानकी टेकचंद परते को बरगद का पेड़, लक्ष्मी बाई नेटी को झोपड़ी, क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी ओमवती को ब्लेक बोर्ड, रामबाई आर्मो को बरगद का पेड़, क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी लक्ष्मण सिंह को ब्लैक बोर्ड, रजेसिंह को बरगद का पेड़, सीएल सरौते को झोपड़ी, उदय सिंह वट्टी को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, विवेक मरकाम को तराजू, क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी माया बाई मरावी को ब्लैक बोर्ड, पुष्पा बसंत मरावी को बरगद का पेड़, राजेश्वरी उइके को झोपड़ी, क्षेत्र क्रमांक-6 से अभ्यर्थी पूनम जितेंद्र सिंह (जित्तू राजपूत) को ब्लेक बोर्ड, श्वेता प्रतीक तिवारी को बरगद का पेड़, क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी ज्योति बैद्यकुमार कार्तिकेय को ब्लेक बोर्ड, कमलेश बाई हीरालाल को बरगद का पेड़, उजयारी बाई मेहरा को झोपड़ी, क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी अमरेन्द्र सिंह राजपूत (पप्पू पटेल) को ब्लेक बोर्ड, भास्कर पटेल को बरगद का पेड़, क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी बल्लम सिंह उइके को ब्लेक बोर्ड, भुवनेश्वर धुर्वे को बरगद का पेड़, धन्नूलाल कुर्वेती को झोपड़ी, प्रीतम कुड़ापे को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, क्षेत्र क्रमांक-10 से अभ्यर्थी बीरबल परते को ब्लेक बोर्ड, गजानंद धूमकेती को बरगद का पेड़, संतोष कुमार पंद्रो को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से अभ्यर्थी भागवती मरावी को ब्लेक बोर्ड, जानकी मरावी को बरगद का पेड़, सविता को झोपड़ी, सुदामा बाई उइके को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से अभ्यर्थी मीना को ब्लेक बोर्ड, रजनी जंघेला को बरगद का पेड़, साधना ठाकुर को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-13 से अभ्यर्थी लोंगवती संतकुमार साहू को ब्लेक बोर्ड, रजनी ठाकुर को बरगद का पेड़, सीमा ठाकुर को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से अभ्यर्थी जागृति उइके को ब्लेक बोर्ड, सेवकली (सेव) को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 से अभ्यर्थी आरजू बेगम को ब्लेक बोर्ड, सेवती बाई कांवरे को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 से अभ्यर्थी लालजू सिंह मर्सकोले को ब्लेक बोर्ड, महिताप सिंह भलावी को बरगद का पेड़, संत राम मरावी को झोपड़ी, सुनीता मरावी को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-17 से अभ्यर्थी लक्ष्मी खण्डेलवाल को ब्लेक बोर्ड, पूर्णिमा शंकर पटेल को बरगद का पेड़, उमा डेलनसिंह ठाकुर को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-18 से अभ्यर्थी ममता गोंड ब्लेक बोर्ड, प्रीति बाई मरावी को बरगद का पेड़, सामवती उर्फ श्यामवती बाई मरावी को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-19 से अभ्यर्थी चंद्रकांत सिंगौर को ब्लेक बोर्ड, लक्ष्मण प्रसाद सिंगौर को बरगद का पेड़, ललिता सिंगौर को झोपड़ी, नंदलाल टाडिया को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-20 से अभ्यर्थी हेमलता मर्सकोले को ब्लेक बोर्ड, निशा रणजीत उईके को बरगद का पेड़, सावित्री मरकाम को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-21 से अभ्यर्थी आनंद सिंह ठाकुर को ब्लेक बोर्ड, महेश यादव को बरगद का पेड़, रघुराज पटेल को झोपड़ी, रितेश कुमार उइके को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-22 से अभ्यर्थी अनिल कुमार तेकाम को ब्लेक बोर्ड, चिरोंजी लाल उइके को बरगद का पेड़, राजकुुमार मर्सकोले को झोपड़ी, सिंगराम कुड़ापे को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-23 से अभ्यर्थी बलदेव सिंग ठाकुर को ब्लेक बोर्ड, बालमुकन्द (बब्लू) कार्तिकेय को बरगद का पेड़, हरनाम को झोपड़ी, मनोज कुमार यादव को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, सादिक कुरेशी को तराजू, सत्येन्द्र कुमार (गोलू) को फसल काटता हुआ किसान आवंटित किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नारायणगंज जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए प्रतीक चिन्ह आवंटित

 

मण्डला 11 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने नारायणगंज जनपद पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। जारी जानकारी के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी बेटी बाई को ब्लैक बोर्ड, जानकी बाई मरावी को बरगद का पेड़, कला बाई को झोपड़ी, पार्वती धुर्वे को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, संगीता कुड़ापे को तराजू, क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी चन्द्रवती पट्टा को ब्लेक बोर्ड, धन्नो बाई मरावी को बरगद का पेड़, जमुना तेकाम को झोपड़ी, लीलावती बरकड़े को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, विमला बाई को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी अजंता बाई को ब्लैक बोर्ड, गायत्री बाई परस्ते को बरगद का पेड़, महेश्वरी को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी आशाराम भारतीया को ब्लैक बोर्ड, बंजारी लाल सर्वटे को बरगद का पेड़, चिरंजीव कोकड़िया को झोपड़ी, गंगाराम मसराम को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, नरेश प्रसाद वरकड़े को तराजू, शेन्डी (सुदर्शन उईके) को फसल काटता हुआ किसान, सुखमनिया वरकड़े को मशाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी देवकी व्याम को ब्लैक बोर्ड, दिलीप कुमार उईके को बरगद का पेड़, जग्गेसिंह कुर्राम को झोपड़ी, मितेन्द्र को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, मूलचंद कुर्राम को तराजू, सुकल सिंह को फसल काटता हुआ किसान, सुंदर लाल को मशाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से अभ्यर्थी गुलाब को ब्लैक बोर्ड, रज्जू लाल मरावी को बरगद का पेड़, रविकांत को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी बबलू सिंह परते को ब्लैक बोर्ड, गणेश पाठक को बरगद का पेड़, गणेश प्रसाद को झोपड़ी, ज्ञानी प्रसाद बर्मन को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, मिथलेश कुमार को तराजू, मुकेश नामदेव को फसल काटता हुआ किसान, रविन्द्र कुमार पड़वार को मशाल, संतलाल को अलमारी, विजय बहादुर सिंह को छत का पंखा, योगेन्द्र सिंह उईके को टेलीविजन, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी जानकी बाई उईके को ब्लैक बोर्ड, रंजना उर्फ महिमा मरावी को बरगद का पेड़, सरीता मरावी को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी दीपक पदम को ब्लैक बोर्ड, गुलाब सिंह परस्ते को बरगद का पेड़, मदन सिंह वरकड़े को झोपड़ी, सेवाराम को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, सिलोचना उईके को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-10 से अभ्यर्थी घसीटो बाई सिंगरौरे को ब्लैक बोर्ड, इमिया बाई को बरगद का पेड़, प्रतिभा मनोज मिश्रा को झोपड़ी, उर्मिला यादव को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से अभ्यर्थी अभय साहू को ब्लैक बोर्ड, अविनाश शर्मा (मोनू शर्मा) को बरगद का पेड़, धर्मेन्द्र चोकसे को झोपड़ी, दुर्गेश सिंगरोरे को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, कुन्दन सिंगरोरे को तराजू, रामकिशोर को फसल काटता हुआ किसान, सुन्दर सोनी (बाबू) को मशाल, बिजेन्द्र कुमार ठाकुर को अलमारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से अभ्यर्थी भान सिंह उईके को ब्लैक बोर्ड, धरम सिंह वरकड़े को बरगद का पेड़, दुर्गेश कुमार उईके को झोपड़ी, गुलाब सिंह को टेªक्टर चलाता हुआ किसान, मनमोहन सिंह गोठरिया को तराजू, राजू मरावी को फसल काटता हुआ किसान, सुक्खन सिंह मरावी को मशाल एवं उजियार सिंह आर्मो को अलमारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-13 से अभ्यर्थी जमनादेवी मरावी को ब्लैक बोर्ड, सुशीला को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से अभ्यर्थी रेवती सोयाम को ब्लैक बोर्ड, सावित्री यादव को बरगद का पेड़ एवं सोनम ठाकुर को झोपड़ी आवंटित किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

2 कोरोना केस मिले

 

मण्डला 11 जून 2022

10 जून 2022 की शाम 3 बजे से 11 जून 2022 की शाम 3 बजे तक जिले में 2 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिछिया निवासी 58 वर्षीय पुरूष एवं ग्राम मझगांव निवासी 65 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित को आईसोलेशन में रखा गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने का आव्हान किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

चिकन पॉक्स से बचाव के लिए एडवाइजरी

 

मण्डला 11 जून 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने चिकन पॉक्स से बचाव के लिए एडवाईजरी जारी की है। जारी एडवाईजरी में कहा गया है कि चिकन पॉक्स अत्याधिक संक्रामक बीमारी है, यह बीमारी वरिसेला जोस्टर नामक वायरस के संक्रमण से फैलती है। इस वायरस के संक्रमण के कारण शरीर में खुजली, दाने व छाले के लक्षण प्रकट होते हैं। प्रायः शरीर में छाती, पीठ व चेहरे पर लाल दाने दिखाई देने लगते हैं और फिर सारे शरीर में दाने फैल जाते हैं। चिकन पॉक्स मुख्य रूप से बच्चों, किशोर, वयस्क, गर्भवती महिलाएं और जिनमें बीमारी से लड़ने की क्षमता कम रहती है को ज्यादा प्रभावित करता है।

उद भवन काल:- शरीर में वायरस के संक्रमण के उपरांत और उद भवन काल 10 से 20 दिन का होता है, वयस्कों में शरीर के अंगों पर दाने उभरने से पहले हल्का बुखार या बेचैनी के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। बच्चों में शरीर पर दाने ज्यादातर बीमारी का पहला संकेत हो सकता है। चिकन पॉक्स वायरस का संक्रमण लगभग 4 से 7 दिनों तक रहता है।

लक्षण:- चिकन पॉक्स में संक्रमण मुख्य रूप से शरीर पर दाने प्रकट होते हैं जो खुजली उत्पन्न करते हैं। बाद में फफोले में बदल जाते हैं तथा सूखने के उपरांत पपड़ी में बदल जाती हैं। प्रायः सभी फफोले के सूखने के लगभग एक सप्ताह लगता है। वायरस संक्रमण उपरांत दाने सबसे पहले छाती, पीठ और चेहरे पर उभर जाते हैं और फिर धीरे-धीरे मुंह, पलकों को जननांगों इत्यादि सहित पूरे शरीर में फैल जाते हैं। स्वस्थ बच्चों में व्हीजेडव्ही वायरस का संक्रमण सतही होता है उनमें बुखार 102 दाने 2 से 3 दिन तक दिखाई देते हैं। जिन बच्चों, किशोर, वयस्क, गर्भवती महिलाओं में प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उन्हें अत्यधिक खतरा बना रहता है और उन्हें अत्यधिक जटिलताएँ उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर में दाने उभरने में लगभग 1 से 2 दिन पहले बुखार, थकान एवं भूख में कमी, सिर में दर्द आदि के लक्षण प्रकट होते हैं। किसी भी व्यक्ति को कभी भी चिकन पॉक्स चाहे उसे कभी संक्रमण नहीं हुआ है या चिकन पॉक्स का टीकाकरण हुआ हो।

प्रसार:- चिकन पॉक्स एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है चिकन पॉक्स वायरस त्वचा पर उभरे दानों व घाव के तरल पदार्थ का छूने, संक्रमित व्यक्ति के सांस लेने और छोड़ने और संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। चिकन पॉक्स की जटिलताएं वयस्कों में वायरस के कारण निमोनिया, वायरल निमोनिया के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। बच्चों में त्वचा संबंधी बीमारी की समस्याएँ। मस्तिष्क में सूजन या इंसेफलाइटिस के लक्षण रक्त स्त्राव की समस्याएं अन्य गंभीर समस्याएं।

रोकथाम और उपचार:- चिकन पॉक्स बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है पूर्ण टीकाकरण, वायरस को अन्य दूसरे व्यक्ति तक फैलने तथा त्वचा के संक्रमण को रोकने के लिए नाखूनों को छोटा करें तथा प्रयास करें खुजली व खरौंच ना हो। दानें, घाव, छाले को खरौंच लिया है तो अपने हाथों को तत्काल साबुन से 20 सेकंड तक धोंएं। त्वचा संक्रमण रोकने के लिए कैलामिन लोशन का उपयोग करें। बुखार, थकान, भूख में कमी, सिरदर्द आदि के लक्षण प्रकट हो तो चिकित्सा परामर्श लें। शरीर में खुजली से राहत के लिए नीम की पत्तियां पानी में डालकर ठंडे पानी से स्नान करें। मरीज को हवादार कमरे में रखें तथा सूती कपड़े पहनाएं जिससे शरीर पर जलन ना हो। मरीज को आइसोलेट रखें जिससे अन्य स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमण न फैले, मरीज के आसपास सफाई रखें। मरीज को ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक तरल पदार्थ दलिया, स्वच्छ पानी का सेवन कराएं। चिकन पॉक्स की पुष्टि हेतु मरीज को प्रशिक्षित डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

 

 

Related posts

बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार, मारपीट करने के मामलों में प्रमुख सचिव ऊर्जा ने दिए तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश

Reva India News

बीएलओ के कार्य में लापरवाही बरतने पर प्राथमिक शिक्षक निलंबित एसआईआर का कार्य प्रभावित होने पर की गई कार्यवाही

Reva India News

गोंदिया व मुंबई और राजस्थान व चंद्रपुर के बीच सेमीफाइनल आज क्वार्टर फाइनल में मुंबई ने भरवेली और राजस्थान ने औरंगाबाद को दी शिकस्त

Reva India News

Leave a Comment