Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्यसमाचार मण्डला 10 जून 2022

प्रशिक्षण में निर्वाचन एवं मतदान प्रक्रिया को गंभीरता से समझें – हर्षिका सिंह

 

मण्डला 10 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने भारत ज्योति स्कूल तथा शासकीय विद्यालय क्रमांक-2 में चल रहे निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि मतदान एवं निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को प्रशिक्षण के दौरान गंभीरता से सीखें, समझें तथा अपनी शंकाओं का समाधान अनिवार्य रूप से करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि इस पंचायत निर्वाचन में महिलाओं की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। अतः सभी महिलाएं निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए अपने पास दवाई एवं अन्य सभी जरूरी सामान रखें। इसी प्रकार सभी लोग निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने तैयार रहें। कलेक्टर ने प्रशिक्षण देने वाले ट्रेनर्स से मतदान के संबंध में जरूरी जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों एवं दिशा-निर्देशों का सभी अध्ययन करें। निर्वाचन प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, श्री रंजीत गुप्ता, मास्टर ट्रेनर्स श्री श्रीवास्तव एवं पांडे तथा संबंधित उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

सभी अभ्यर्थी आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करें – जिला निर्वाचन अधिकारी

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

 

मण्डला 10 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना भवन में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक श्री एमएल कौरव, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एएसपी गजेन्द्र कवर, मास्टर ट्रेनर श्री पांडे एवं श्रीवास्तव, अभ्यर्थी एवं संबंधित उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नाम वापसी की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई थी। नाम वापसी के पश्चात अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थी अब आदर्श आचरण संहिता का गंभीरतापूर्वक एवं कड़ाई से पालन करेंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम की तिथिवार एवं चरणवार जानकारी दी। प्रेक्षक श्री कौरव ने कहा कि सभी अभ्यर्थी आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन करें। साथ ही परस्पर सहयोग करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न करें।

 

आचरण संहिता की जानकारी दी गई

 

जिला योजना भवन में आयोजित स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में अंतिम रूप से वैध अभ्यर्थियों को मास्टर ट्रेनर श्री पांडे द्वारा पीपीटी के माध्यम से आदर्श आचरण संहिता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पीपीटी के माध्यम से अभ्यर्थियों को चुनावी संभाएं, प्रचार-प्रसार, वाहनों के उपयोग, मुद्रण एवं अन्य बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि सभी अभ्यर्थी चुनावी रैली एवं सभाओं के लिए संबंधित एसडीएम एवं थाने से अनिवार्य रूप से अनुमति लेंगे।

 

 

 

 

 

 

शास. नवीन हाईस्कूल महाराजपुर का भृत्य निलंबित

 

मण्डला 10 जून 2022

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला ने शासकीय नवीन हाईस्कूल महाराजपुर मंडला के भृत्य विक्रांत रौतिया के निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि श्री विक्रांत रौतिया भृत्य के द्वारा अपने कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं नियुक्तिकर्ता का आदेश व निर्देशों का पालन नहीं करने के साथ-साथ शासकीय कार्यों के प्रति अनुशासनहीनता व लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण इनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है। भृत्य श्री रौतिया का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मवई निर्धारित किया गया है। इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

 

 

 

 

 

 

एक कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

 

मण्डला 10 जून 2022

जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने एवं घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 9 जून की शाम 3 बजे से 10 जून की शाम 3 बजे तक जिले में एक कोरोना मरीज ने कोरोना को हराकर अपने घर लौटा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीजों को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अभ्यर्थियों की अंतिम स्थिति

 

मण्डला 10 जून 2022

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 में जिला पंचायत मंडला के कुल 16 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नाम-निर्देशन पत्र वापसी के लिए अंतिम तिथि 10 जून 2022 को दोपहर 3 बजे तक निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से छोटू भाई पटेल व जगदीश प्रसाद द्वारा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 से राजेश पटेल, जागृति, गणेश प्रसाद कछवाहा द्वारा, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से शिवराज शाह द्वारा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से अनीता मनोज राय, गोमती यादव, शकुंतला बसंत पटेल द्वारा तथा क्षेत्र क्रमांक-14 से गुलाब सिंह परस्ते द्वारा अभ्यर्थिता वापस ली गई।

अभ्यर्थिता नाम वापसी के पश्चात जिला पंचायत मंडला के कुल 16 निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम स्थिति के तहत क्षेत्र क्रमांक-1 से 8 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-2 से 8 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-3 से 6 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-4 से 3 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-5 से 4 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-6 से 5 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-7 से 4 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-8 से 7 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-9 से 4 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-10 से 4 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-11 से 6 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-12 से 3 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-13 से 9 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-14 से 3 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-15 से 4 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक-16 से 3 अभ्यर्थी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

आईटीआई में मतदाता जागरूकता के लिए बनी मानव श्रृंखला, संगोष्ठी एवं शपथ आयोजन

 

मण्डला 10 जून 2022

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर मंडला के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला के मार्गदर्शन पर आई.टी.आई. मंडला में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता अभियान जिसके तहत मानव श्रृंखला एवं रैली तथा संगोष्ठी कर छात्रों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की गई।

 

 

 

 

 

 

 

चिकन पॉक्स से बचाव के लिए एडवाइजरी

 

मण्डला 10 जून 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने चिकन पॉक्स से बचाव के लिए एडवाईजरी जारी की है। जारी एडवाईजरी में कहा गया है कि चिकन पॉक्स अत्याधिक संक्रामक बीमारी है, यह बीमारी वरिसेला जोस्टर नामक वायरस के संक्रमण से फैलती है। इस वायरस के संक्रमण के कारण शरीर में खुजली, दाने व छाले के लक्षण प्रकट होते हैं। प्रायः शरीर में छाती, पीठ व चेहरे पर लाल दाने दिखाई देने लगते हैं और फिर सारे शरीर में दाने फैल जाते हैं। चिकन पॉक्स मुख्य रूप से बच्चों, किशोर, वयस्क, गर्भवती महिलाएं और जिनमें बीमारी से लड़ने की क्षमता कम रहती है को ज्यादा प्रभावित करता है।

शरीर में वायरस के संक्रमण के उपरांत और उद भवन काल 10 से 20 दिन का होता है, वयस्कों में शरीर के अंगों पर दाने उभरने से पहले हल्का बुखार या बेचैनी के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। बच्चों में शरीर पर दाने ज्यादातर बीमारी का पहला संकेत हो सकता है। चिकन पॉक्स वायरस का संक्रमण लगभग 4 से 7 दिनों तक रहता है।

लक्षण:- चिकन पॉक्स में संक्रमण मुख्य रूप से शरीर पर दाने प्रकट होते हैं जो खुजली उत्पन्न करते हैं। बाद में फफोले में बदल जाते हैं तथा सूखने के उपरांत पपड़ी में बदल जाती हैं। प्रायः सभी फफोले के सूखने के लगभग एक सप्ताह लगता है। वायरस संक्रमण उपरांत दाने सबसे पहले छाती, पीठ और चेहरे पर उभर जाते हैं और फिर धीरे-धीरे मुंह, पलकों को जननांगों इत्यादि सहित पूरे शरीर में फैल जाते हैं। स्वस्थ बच्चों में व्हीजेडव्ही वायरस का संक्रमण सतही होता है उनमें बुखार 102 दाने 2 से 3 दिन तक दिखाई देते हैं। जिन बच्चों, किशोर, वयस्क, गर्भवती महिलाओं में प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उन्हें अत्यधिक खतरा बना रहता है और उन्हें अत्यधिक जटिलताएँ उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर में दाने उभरने में लगभग 1 से 2 दिन पहले बुखार, थकान एवं भूख में कमी, सिर में दर्द आदि के लक्षण प्रकट होते हैं। किसी भी व्यक्ति को कभी भी चिकन पॉक्स चाहे उसे कभी संक्रमण नहीं हुआ है या चिकन पॉक्स का टीकाकरण हुआ हो।

प्रसार:- चिकन पॉक्स एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है चिकन पॉक्स वायरस त्वचा पर उभरे दानों व घाव के तरल पदार्थ का छूने, संक्रमित व्यक्ति के सांस लेने और छोड़ने और संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। चिकन पॉक्स की जटिलताएं वयस्कों में वायरस के कारण निमोनिया, वायरल निमोनिया के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। बच्चों में त्वचा संबंधी बीमारी की समस्याएँ। मस्तिष्क में सूजन या इंसेफलाइटिस के लक्षण रक्त स्त्राव की समस्याएं अन्य गंभीर समस्याएं।

रोकथाम और उपचार:- चिकन पॉक्स बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है पूर्ण टीकाकरण, वायरस को अन्य दूसरे व्यक्ति तक फैलने तथा त्वचा के संक्रमण को रोकने के लिए नाखूनों को छोटा करें तथा प्रयास करें खुजली व खरौंच ना हो। दाने, घाव, छाले को खरौंच लिया है तो अपने हाथों को तत्काल साबुन से 20 सेकंड तक धोंएं। त्वचा संक्रमण रोकने के लिए कैलामिन लोशन का उपयोग करें। बुखार, थकान, भूख में कमी, सिरदर्द आदि के लक्षण प्रकट हो तो चिकित्सा परामर्श लें। शरीर में खुजली से राहत के लिए नीम की पत्तियां पानी में डालकर ठंडे पानी से स्नान करें। मरीज को हवादार कमरे में रखें तथा सूती कपड़े पहनाएं जिससे शरीर पर जलन ना हो। मरीज को आइसोलेट रखें जिससे अन्य स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमण न फैले, मरीज के आसपास सफाई रखें। मरीज को ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक तरल पदार्थ दलिया, स्वच्छ पानी का सेवन कराएं। चिकन पॉक्स की पुष्टि हेतु मरीज को प्रशिक्षित डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

 

 

 

प्रेक्षक ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी निर्वाचन तैयारियों की जानकारी

 

मण्डला 10 जून 2022

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मंडला जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री मदनलाल कौरव ने योजना भवन में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एडीएम मीना मसराम, एडिशनल एसपी श्री कंवर, एसीईओ श्री मरावी तथा निर्वाचन दायित्वों को संपन्न कराने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे। प्रेक्षक श्री कौरव ने नियुक्त नोडल अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए आवश्यक चर्चा की।

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिले में निर्वाचन की तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से जिले के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में होने वाले पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान तैयारियों, मतगणना, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों, केन्द्रों में जरूरी तैयारियां, सामग्री वितरण, मतपत्र मुद्रण, स्ट्रांग रूम, निर्वाचन प्रशिक्षण, मतपेटी, रूटचार्ट, परिवहन व्यवस्था, लायसेंस, सुरक्षा व्यवस्था, कम्यूनिकेशन प्लान, कंट्रोल रूम, मतदान केन्द्रों के लिए व्यवस्थाएं, मतदाता जागरूकता गतिविधियां, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जारी कार्यक्रमों का पालन एवं नियमित बैठकों की जानकारी तथा अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कलेक्टर ने बैठक में बताया कि जिले में पंचायत निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जिले में पंचायत निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया।

 

 

जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए प्रतीक चिन्ह आवंटित

 

मण्डला 10 जून 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। जारी जानकारी के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी दीनदयाल को तीरकमान, देवेन्द्र मरावी (भोई) को दो पत्तियाँ, धर्मराज सोनू परिहार को ऊगता सूरज, कृष्णकुमार (किस्सू चौकसे) को पतंग, महेन्द्र को छाता, प्रदीप पट्टा को गाड़ी, शैलेष मिश्रा (भोले भैया) को लालटेन, डॉ. बी.एस. तेकाम फावड़ा और बेलचा, क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी गोविंद प्रसाद बर्मन को तीर कमान, ऋषभ झा को दो पत्ति, पुहुपसिंह भारत को ऊगता सूरज, राजू कछवाहा को पतंग, रवि ठाकुर को छाता, संदीप सीता शरण सिंह को गाड़ी, शकुन्तला गौर को लालटेन एवं विपिन ठाकुर को फावड़ा और बेलचा, क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी अनीता तिवारी को तीर कमान, आराधना व बेनीश्याम राय को दो पत्ति, दीप्ति कौर को ऊगता सूरज, कंचन दुबे को पतंग, रजनी दिनेश पटेल को छाता, शकुन जंघेला को गाड़ी, क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी अंगूरी झारिया को तीर कमान, हेमलता को दो पत्ति एवं रामप्यारी को ऊगता सूरज, क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी अमित शारदा बरकड़े को तीर कमान, रायसिंह को दो पत्ति एवं डॉ. संजय कुशराम को ऊगता सूरज, सुखसिंह मसराम को पतंग, क्षेत्र क्रमांक-6 से अभ्यर्थी चैनसिंह मरावी को तीर कमान, हीरा उद्दे को दो पत्ति, कमल सिंह पट्टा को ऊगता सूरज, इंजीनियर कमलेश तेकाम को पतंग तथा श्रवण कुमार को छाता, क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी राजकुमारी को तीर कमान, संगीता तुमराली को दो पत्ति, सावित्री धूमकेती को ऊगता सूरज एवं उमा सैयाम को पतंग, क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी अनुसुईया पिन्टू को तीर कमान, देवसिंह बरकड़े को दो पत्ति, राधेशाह मरावी को ऊगता सूरज, रामकुमार धुर्वे को पतंग, शिव पूषाम को छाता एवं सुदेश परते पंडा को गाड़ी तथा तुलसीराम मरावी को लालटेन, क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी अहिल्या बाई मरावी को तीर कमान, गीता बाई को दो पत्ति एवं पार्वती परते को ऊगता सूरज तथा संतोषी मरावी को पतंग, क्षेत्र क्रमांक-10 से अभ्यर्थी अनीता धुर्वे को तीर कमान, कौशल्या मरावी को दो पत्ति, कविता आर्मो को ऊगता सूरज एवं रत्नी बाई को पतंग, क्षेत्र क्रमांक-11 से अभ्यर्थी भागवती को तीर कमान, पुष्पाराय (मंजू) को दो पत्ति, सरस्वती दुबे को ऊगता सूरज, श्रद्धा छोटू जैन को पतंग, सुधा शरद श्रीधर को छाता, ताजवती मरावी को गाड़ी, क्षेत्र क्रमांक-12 से अभ्यर्थी जबीन समद मलिक को तीर कमान, सावित्री मसराम को दो पत्ति, शालिनी साहू को ऊगता सूरज, क्षेत्र क्रमांक-13 से अभ्यर्थी अंजली वरकड़े को तीर कमान, बालाराम मरकाम को दो पत्ति, जगत सिंह मरावी को ऊगता सूरज, लोकसिंह मरकाम को पतंग, मंगल सिंह मरावी को छाता, मिहीलाल परस्ते को गाड़ी, समनू सिंह कुलस्ते को लालटेन, तारा सिंह परते को फावड़ा और बेलचा, तेजीलाल मरावी को बिजली का बल्ब, क्षेत्र क्रमांक-14 से अभ्यर्थी भूपेन्द्र वरकड़े को तीर कमान, फूलचंद को दो पत्ति, डॉ. विजय सर्वटे को ऊगता सूरज, क्षेत्र क्रमांक-15 से अभ्यर्थी अमरवती गौठरिया को तीर कमान, गीता बाई को दो पत्ति, पुष्पा मरकाम को ऊगता सूरज, शकुनतला दीदी को पतंग, क्षेत्र क्रमांक-16 से अभ्यर्थी गायत्री मार्को को तीर कमान, ललिता धुर्वे को दो पत्ति, प्रिया धुर्वे को ऊगता सूरज आवंटित किए गए हैं।

 

Related posts

भगतसिंह वार्ड आत्मनिर्भर वार्ड घोषित

Reva India News

सुधार गृह में बांटी भागवत गीता

Reva India News

20 किलो मछली जप्त

Reva India News

Leave a Comment