Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्रावास एवं आश्रमों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

मंडला, 22 सितम्बर 2026

जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. अरूण शुक्ला द्वारा विकासखंड घुघरी अंतर्गत संचालित विभिन्न छात्रावास एवं आश्रमों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या छात्रावास एवं कन्या आश्रम, उत्कृष्ट राजा शंकर शाह छात्रावास एवं आश्रम सहित अन्य संस्थाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन, मच्छरदानी तथा छात्रावास परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी छात्रावास एवं आश्रमों में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर उसका रिकॉर्ड संधारित करने के लिए भी कहा गया।

वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या आश्रम घुघरी में दो छात्राओं के स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी में उपचार कराया गया। अधीक्षकों को बच्चों के साथ नाश्ता एवं भोजन स्वयं करते हुए फोटो भेजने तथा बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परिसर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और विद्यार्थियों को शासन से प्राप्त सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

Related posts

14 एवं 15 अगस्त को सार्वजनिक एवं राष्ट्रीय भवनों पर रोशनी के निर्देश

Reva India News

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment